बारिश के बीच लोगों ने त्रिपाल पकड़कर वृद्धा का कराया अंतिम संस्कार, वीडियो हुआ वायरल

By सुयश भट्ट | Jan 07, 2022

भोपाल। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले की डबरा के चीनोर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत दोनी गाँव में आज एक शर्मसार कर देने वाला वीडियो सामने आया। जहां एक बुजुर्ग महिला के अंतिम संस्कार करने के लिए परिजनों को तेज बारिश के चलते त्रिपाल डालकर अंतिम संस्कार करना पड़ा।

दरअसल ग्रामीणों ने कहा कि हमारे गांव में लगभग ढाई हजार लोगों की आबादी है। लेकिन इसके बाद भी यहां पर हमें कोई भी सुविधा नहीं दी जा रही है। उन्होंने बताया कि हमारे गांव में पारो बाई बाथम बृद्ध महिला की बीमारी के चलते मौत हो गई थी। लेकिन बुधबार शाम को तेज बारिश के कारण पानी रुकने का दूसरे दिन भी इंतजार किया।

इसे भी पढ़ें:MP में पहली बार टीकाकरण में लापरवाही बरतने पर प्राइवेट स्कूल की मान्यता हुई रद्द 

वहीं चलती बारिश में वृद्ध महिला के शव को मुक्तिधाम लाया गया तो यहां बारिश से बचने के लिए कोई भी सुविधा नहीं थी। और ना ही शव को रखने के लिए कोई चबूतरा बना हुआ था। जब पानी बंद नहीं हुआ तो गांव वालों ने अंतिम संस्कार करने के लिए पानी से बचने त्रिपाल का सहारा लिया।

दोनी गांव के लोगो ने बताया कि यहां अंतिम संस्कार के लिए मुक्तिधाम नहीं है सरपंच को कई बार इसकी शिकायत कर चुके हैं लेकिन इस पर आज तक सुनवाई नहीं हुई है। वहीं इस मामले में कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि मामला मेरी जानकारी में नहीं है में अधिकारी से बात करके इसकी जानकारी लेता हूं।

प्रमुख खबरें

अब तो दूध का दूध और पानी का पानी हो गया, CEC Gyanesh Kumar के साथ कांग्रेस विधायक की फोटो पर BJP का राहुल गांधी पर तंज

Manipur में सुरक्षा बलों की संयुक्त कार्रवाई, 40 एकड़ में फैली अवैध अफीम की खेती नष्ट

Jensen Huang किसी जांच के दायरे में नहीं, JD Vance ने क्षमादान की अटकलें खारिज कीं

Constitution Day 2026 | संविधान दिवस पर पीएम मोदी ने खोले पुराने पन्ने, अनुच्छेद 370 और 356 का जिक्र कर पूर्ववर्ती सरकारों को घेरा