Ranveer Singh नहीं बनेंगे मेलुहा के शिव? लेखक Amish Tripathi के खुलासे से फैंस को लगा झटका!

By एकता | May 12, 2026

लेखक अमीष त्रिपाठी की मशहूर किताब 'द इम्मॉर्टल्स ऑफ मेलुहा' पर फिल्म बनने की चर्चा काफी समय से फिल्मी गलियारों में गर्म है। मंगलवार सुबह से ही यह खबर तेजी से वायरल हो रही थी कि बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह ने भारी-भरकम रकम चुकाकर इस बुक सीरीज के राइट्स खरीद लिए हैं। फैंस यह मानकर बैठ गए थे कि अब रणवीर पर्दे पर भगवान शिव का किरदार निभाते नजर आएंगे, लेकिन लेखक अमीष त्रिपाठी के एक बयान ने सबको चौंका दिया है।

इसे भी पढ़ें: System Trailer Release | सोनाक्षी सिन्हा और ज्योतिका ने टूटी हुई न्याय व्यवस्था के खिलाफ उठाई आवाज़

आखिर क्यों अटकी है शिवा ट्रायलॉजी?

अमीष त्रिपाठी के इस खुलासे के बाद अब सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि आखिर इतने सालों से इस सुपरहिट सीरीज पर फिल्म क्यों नहीं बन पा रही है? बता दें कि सबसे पहले करण जौहर और फिर संजय लीला भंसाली जैसे बड़े निर्देशकों ने इस पर काम करने की कोशिश की थी। लेकिन बजट की भारी जरूरतों और कहानी की भव्यता को देखते हुए यह प्रोजेक्ट कभी भी फ्लोर पर नहीं आ सका। अब देखना यह होगा कि आखिर कब और कौन सा सितारा 'मेलुहा' की इस जादुई दुनिया को बड़े पर्दे पर लेकर आता है।

प्रमुख खबरें

UP International Trade Show: महिला Self Help Groups ने कंपनियों के साथ किए 30 MoU

LPU के छात्रों की सुरक्षा पर John Brittas ने CM Bhagwant Mann को लिखा पत्र

Delhi Weather: राजधानी में बढ़ेगा पारा, IMD ने दी सुहावने मौसम के खत्म होने की जानकारी

चेन्नई में SIT ने ग्रेनाइट कारोबारी R Veeramani पर दर्ज किया नया POCSO केस