Jack Dorsey के दावों पर अमित मालवीय का सवाल, क्या वह राहुल गांधी-कांग्रेस के टूलकिट का हिस्सा हैं?

By अंकित सिंह | Jun 13, 2023

ट्विटर के पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) जैक डोर्सी के दावे को लेकर देश में बवाल मचा हुआ है। जैक डोर्सी के दावों को लेकर जहां विपक्षी दल केंद्र सरकार पर हमलावर है तो वहीं भाजपा की ओर से भी पलटवार किया जा रहा है। कांग्रेस ने तो साफ तौर पर कहा है कि डोर्सी के इस दावे से एक बार फिर प्रमाणित हो गया है कि मौजूदा सरकार देश के लोकतंत्र को कमजोर कर रही है। वहीं, केंद्र सरकार ने इसे पूरी तरह से कारिज कर दिया है। साथ ही साथ भाजपा पर इसको लेकर पलटवार कर रही है। 

इसे भी पढ़ें: Jack Dorsey Interview: ट्विटर के पूर्व CEO को लेकर राजीव चंद्रशेखर के दावे पर सिब्बल ने उठाए सवाल, कहा- जैक डोर्सी ऐसा बयान क्यों देंगे?

अनुराग ठाकुर ने बताया सफेद झूठ

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि जो कहा गया है वो सफेद झूठ है। वर्षों की नींद के बाद जागे जैक डोर्सी, अपने काले कारनामों पर परदा डालना चाहते हैं। जब दूसरे व्यक्ति द्वारा ट्वीटर को खरीदा गया तब ट्विटर फाइल्स में खुलासा हुआ कि किस तरह इस प्लैटफॉर्म का दुरुपयोग किया जाता था और पक्षपात किया जाता था...जब भारत में चुनाव आते हैं तब कई सारी विदेशी ताकते जागती हैं। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि उनका प्रयास दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में विघ्न पैदा करना होता है। 

प्रमुख खबरें

Gurugram के Chintels Paradiso Tower-J को गिराने की मंजूरी अभी बाकी, DTCP करेगा फैसला

AIIMS Jodhpur के शौचालय में पीजी छात्र मृत मिला, पुलिस को खुदकुशी का शक

Odisha Vigilance ने Bargarh में पंचायत अधिकारी के ठिकानों पर की छापेमारी, मिले 35 प्लॉट और दो भवन

MK Stalin ने मद्रास उच्च न्यायालय में आधव अर्जुन के मानहानि केस को नकारा