अमित मालवीय ने ममता सरकार पर साधा निशाना, कहा- गरीब पीड़ित हैं जबकि उनका कैडर लूट मचाने में व्यस्त

By अभिनय आकाश | Apr 17, 2020

देश में लॉकडाउन चल रहा है वहीं बंगाल में इस संकट की बेला में ममता बनर्जी बीजेपी से तकरार की खबरें लगातार आती रहती हैं। बीजेपी लगातार ममता सरकार और टीएमसी पर जनता के प्राणों से खिलवाड़ और राहत साम्रगी पहुंचाने में बाधा डालने के आरोप लगाती रहती है। ताजा मामला राज्य सरकार के खाद्य और आपूर्ति मंत्री ज्योतिप्रिया मलिक से जुड़ा है। मलिक टीएमसी के काउंसलर पर राशन (चावल और आटा) की जमाखोरी करने के आरोप लगाते दिख रहे हैं।

बीजेपी मीडिया सेल के हेड अमित मालवीय ने इससे जुड़ा वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा कि गरीब पीड़ित हैं, लेकिन ममता बनर्जी की सरकार भाजपा के राहत कार्यों में बाधा डालने में व्यस्त है, जबकि उनके कैडर लूट मचाने में लगा है। 

प्रमुख खबरें

Bangladesh ने UN में कहा- हम मुस्लिमों से परेशान, पूरा भारत हैरान!

President Droupadi Murmu ने NDPS एक्ट से टकराव पर लौटाया West Bengal का गुंडा रोधी बिल

Kusal Mendis ने England के खिलाफ 82 गेंदों में पूरा किया ODI शतक, बनाए कई रिकॉर्ड

Daiichi मामले में Fortis Healthcare को Supreme Court से झटका, फॉरेंसिक ऑडिट का आदेश बरकरार