Pollution से चेहरा हुआ Dull? ये 3-Step Face Clean Up देगा Instant Glowing Skin

By दिव्यांशी भदौरिया | Feb 06, 2026

आजकल स्किन संबंधित परेशानियां खूब उत्पन्न हो रही है। बढ़ते हुए पॉल्यूशन के कारण स्किन पर ढेर सारी समस्याएं दिखने लगती हैं। कई बार तो स्किन इंफेक्शन भी होने लगता है। अगर आप स्किन को डीप क्लीन करेंगे तो आपकी स्किन इंफेक्शन से बच जाएगी। अब सैलूने की जगह घर पर ही कुछ ब्यूटी टिप्स के जरिए अपनी स्किन को बेहतरीन बना सकते हैं। अब आपको महंगे स्किन ट्रीटमेंट लेने की जरुरत नहीं है। आइए आपको बताते हैं कैसे घर पर ही डीप क्लीन की मदद से स्किन को साफ रखें। सिर्फ नींबू, चीनी, बेसन और दूध की मदद से आप इा क्‍लीन अप को खुद से कर सकती हैं। 

चेहरे के स्किन पोर्स में गंदगी फंसी हुई हो, तो इसे रिमूव करना जरुरी है। पोर्स के अंदर से गंदगी को बाहर निकालने केलिए चेहरे की क्लींजिंग में ऐसे सामग्री का यूज करें, जो आपके पोर्स को हटा दें। 

सामग्री

- 1 बड़ा चम्‍मच गुलाब जल

 - 5 बूंदें नींबू का रस

विधि

 इसके लिए सबसे पहले आप नींबू का रस को मिक्स करें। अब कॉटन पैड से पूरे चेहरे को क्‍लीन करें। कुछ देर के लिए इस क्लींजर को चेहरे पर लगा रहने दें। ऐसा करने से रोम छिद्र बड़े हो जाएंगे और गंदगी को बाहर निकालना आसान हो जाएगा।

स्टेप - 2 चेहरे को स्‍क्रब करें

क्लींनजिंग के बाद चेहरे को स्क्रब करना जरुरी है। जो भी डेड स्किन और गंदगी त्‍वचा से चिपकी हुई है, वह रिमूव हो जाती है। इस बात का ध्‍यान रखें कि आपका स्‍क्रब माइल्‍ड हो।

सामग्री

- 1 छोटा चम्मच दूध

- 1 छोटा चम्‍मच छोटे दाने वाली चीनी

विधि

दूध और चीनी को एक साथ मिलाकर तैयार मिश्रण से चेहरे पर लगभग 2 मिनट तक हल्के हाथों से स्क्रब करें, ध्यान रखें कि चीनी पूरी तरह घुली न हो। इसके बाद चेहरे को साफ पानी से धो लें। यह घरेलू स्क्रब त्वचा की गहराई से सफाई करता है और चेहरे पर प्राकृतिक चमक लाने में मदद करता है। दूध में मौजूद लैक्टिक एसिड त्वचा को पोषण देता है, कोलाजेन को बढ़ावा देता है और त्वचा को टाइट व मुलायम बनाता है।

स्‍टेप-3 चेहरे पर फेस मास्‍क लगाएं

क्लीन-अप का तीसरा और आखिरी स्टेप, स्क्रब के बाद खुले हुए रोमछिद्रों को फिर से बंद करना होता है। इसके लिए चेहरे पर फेस पैक लगाना बेहद जरूरी है, जिससे त्वचा को ठंडक और कसाव मिलता है। इसके लिए आप केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स की जगह घर पर ही प्राकृतिक सामग्री से फेस पैक तैयार कर सकती हैं, जो त्वचा को पोषण देने के साथ-साथ उसे स्वस्थ और साफ बनाए रखने में मदद करता है।

सामग्री

- 1 बड़ा चम्‍मच बेसन

- 1 छोटा चम्‍मच शहद

 - चुटकी भर हल्‍दी

विधि

इसके लिए सबसे पहले आप एक बाउल लें। इसमें बेसन, शहद और हल्‍दी लें और अच्‍छी तरह से मिक्‍स करें। पेस्ट गाढ़ा हो जाए, तो इसे चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट तक चेहरा पर लगा रहने दं। फिर साफ पानी से चेहरा को धो लें। आखिर में मॉइस्‍चराइजर लगाएं।

प्रमुख खबरें

IPL 2026 में अनुशासनहीनता से असहज हुआ BCCI, बोला- नए Rules जारी करने को मजबूर हुए

ये 6 बातें Relationship में घोल रहीं जहर, आपका Partner भी करता है ऐसा तो हो जाएं Alert

अनकहा लॉकडाउन? कितना बड़ा है आने वाला संकट, इससे निकलने का क्या है फॉर्मूला, आंकड़ों से समझें पूरा जियोपॉलिटिकल अर्थशास्त्र

Exam नहीं करा सकती तो कैसी Government?, NEET पेपर लीक पर Arvind Kejriwal का सीधा हमला