अमित मित्रा ने निर्मला सीतारमण को लिखा पत्र, जीएसटी परिषद की बैठक बुलाने का आग्रह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 17, 2022

नयी दिल्ली। पश्चिम बंगाल के पूर्व वित्त मंत्री अमित मित्रा ने बुधवार को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से जीएसटी परिषद की बैठक तत्काल बुलाने का आग्रह किया। परिषद की बैठक जून के बाद से नहीं हुई है। वर्तमान में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के प्रधान मुख्य सलाहकार मित्रा ने सीतारमण को लिखे पत्र में कहा कि नियमों के तहत जीएसटी (माल एवं सेवा कर) परिषद की बैठक वित्त वर्ष के दौरान हर तिमाही होनी है। सीतारमण की अध्यक्षता में जीएसटी परिषद की बैठक 28-29 जून को चंडीगढ़ में हुई थी। उसके बाद अगस्त में बैठक मदुरै में प्रस्तावित थी लेकिन वह नहीं हुई।

इसे भी पढ़ें: चरणबद्ध तरीके से एक समान चार्जिंग पोर्ट शुरू करने पर सहमत मोबाइल उद्योग: सरकार

मित्रा ने लिखा है, ‘‘मैं आपसे आग्रह करता हूं कि आप तत्काल जीएसटी परिषद की बैठक बुलाएं। मैं आपसे दो मंत्री समूह में एक साल से अधिक समय से लंबित महत्वपूर्ण मामलों पर आम सहमति से अंतिम निर्णय लेने का भी आग्रह करता हूं।’’ उन्होंने यह भी कहा कि बैठक से जुड़े नियमों का पालन नहीं करना उस संघीय संस्थान को गंभीर रूप से कमजोर करने का मामला है।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर