अमित पंघाल ने मेमोरियल मुक्केबाजी के सेमीफाइनल में जगह बनायी, भारत के पांच पदक पक्के

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 18, 2019

नयी दिल्ली। एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता अमित पंघाल ने सत्र की शानदार शुरूआत करते हुए रविवार को यहां सेमीफाइनल में जगह बनायी जिससे भारत के बुल्गारिया के सोफिया में चल रहे 70वें स्ट्रेंडजा मेमोरियल मुक्केबाजी टूर्नामेंट में पांच पदक पक्के हो गये। पंघाल ने पुरूषों के 49 किग्रा में उक्रेन के नजर कुरोतचिन को 3-2 से हराकर अंतिम चार में जगह बनायी और अपने लिये पदक पक्का किया। इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के तीसरे दिन की समाप्ति पर भारत की चार महिला मुक्केबाजों ने भी पदक पक्के किये। लवलीना बोरगोहीन (69 किग्रा) ने ब्राजील की सोरेज बीटरिज को 5-0 से हराकर महिला मुक्केबाजों में पहला पदक पक्का किया। इसके बाद मंजू रानी ने 48 किग्रा में इटली की बोनाती राबर्टा को 5-0 से हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की। पूर्व विश्व जूनियर चैंपियन निकहत जरीन ने उम्मीदों पर खरा उतरते हुए बेलारूस की बुरयाम याना को 5-0 से शिकस्त दी। 

इसे भी पढ़े: नौ महीने बाद रिद्धिमान साहा की वापसी, पूरी तरह से हुए फिट

पिछले साल राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य पदक जीतने वाले 19 साल के तंवर ने पोलैंड के माइकल सोजिन्स्की के खिलाफ 5-0 की आसान जीत दर्ज की। वह अगले दौर में उक्रेन के सेरही होर्सकोव से भिड़ेंगे जिन्होंने प्री क्वार्टर फाइनल में सर्बिया के डार्को स्टेनकोविच को 5-0 से हराया। उलानबटोर कप के स्वर्ण पदक विजेता अंकुश दहिया को हालांकि शिकस्त का सामना करना पड़ा। दहिया को एक मिनट से कुछ अधिक समय में मैसेडोनिया के जेसिन लामा ने हराया। लामा के दबदबे को देखते हुए रैफरी ने बीच में ही मुकाबला रोक दिया।

प्रमुख खबरें

बिश्केक में ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियान से मिले पीएम मोदी, पश्चिम एशिया में शांति का किया समर्थन

दिल्ली में स्कूली बच्चों से दुर्व्यवहार पर सख्त रुख, जाफराबाद का प्ले स्कूल सील करने का निर्देश

नेपाल में भीषण बाढ़ से भारी तबाही, 939 लोगों की मौत और करीब 4 हजार लापता

H-4 Visa Crisis: ट्रंप के कड़े प्रस्ताव से हजारों भारतीयों की Jobs पर खतरा, US में बढ़ी परिवारों की टेंशन