अमित पंघाल और शिवा थापा एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 29, 2021

दुबई। भारतीय मुक्केबाजअमित पंघाल और शिवा थापा एशियाई मुक्केबाजी चैम्पियनशिप के फाइनल में पहुंच गए है। शीर्ष वरीयता प्राप्त भारतीय मुक्केबाज पंघाल ने विश्व चैम्पियनिशप कांस्य पदक विजेता कजाखस्तान के साकेन बिबोसिनोव को 5-0 से मात दी। रजत पदक विजेता पंघाल ने उन्हें तब भी सेमीफाइनल में हराया था। दुनिया के नंबर एक मुक्केबाज ने शानदार हमलों और जवाबी हमलों से प्रतिद्वंद्वी को चित किया।

इसे भी पढ़ें: तोक्यो ओलंपिक पर कोरोना का ग्रहण! जापान बढ़ाएगा आपातकाल

थापा ने शीर्ष वरीयता प्राप्त गत चैम्पियन ताजिकिस्तान के बखदूर उस्मोनोव को 4 . 0 से मात दी। वहीं पहली बार इस टूर्नामेंट में उतरे वरिंदर सिंह (60 किलो) को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। उन्हें ईरान के डेनियल शाहबख्श ने 3 . 2से मात दी। भारत की चार महिला मुक्केबाज भी फाइनल में पहुंच गए जिनमें छह बार की विश्व चैम्पियन एम सी मैरीकॉम (51 किलो), लालबुआतसैही (64 किलो) पूजा रानी (75 किलो) और अनुपमा (प्लस 81 किलो) शामिल हैं। पूजा को वाकओवर मिला जब उनके प्रतिद्वंद्वी ने नाम वापिस ले लिया। दो बार की विश्व युवा चैम्पियन साक्षी चौधरी (54 किलो) को कजाखस्तान की दीना जोलामन ने हराया।

प्रमुख खबरें

Foreign Secretary Vikram Misri ने काठमांडू में नेपाल के नेता Ravi Lamichhane से की द्विपक्षीय बातचीत

श्रीगंगानगर की Central Jail में तलाशी के दौरान कैदी का हमला, जेलर हेमराज वैष्णव घायल

Titan Q2 Results: दूसरी तिमाही में शुद्ध लाभ दोगुना होकर 2,393 करोड़ रुपये हुआ

Mahanadi Coalfields के IPO को SEBI की हरी झंडी, Coal India बेचेगी 66 करोड़ से अधिक शेयर