मोदी-2 में दोनों चुनाव जीतकर भाजपा ने शुरू किया विजयरथ: शाह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 24, 2019

नई दिल्ली। हरियाणा और महाराष्ट्र में मिली जीत के बाद भाजपा प्रमुख अमित शाह ने कहा कि आज दोनों राज्यों में भाजपा के विजय के अवसर पर हम यहां एकत्रित हुए हैं तो सबसे पहले मैं हरियाणा और महाराष्ट्र की जनता को भाजपा के करोड़ों कार्यकर्ताओं की ओर से हृदय से धन्यवाद और बधाई देना चहता हूं।

इसके साथ ही शाह ने कहा कि मैं आप सबके माध्यम से देश के करोड़ों कार्यकर्ताओं को इस बात की विशेष बधाई देना चाहता हूं कि मोदी 2 में पहले दोनों चुनाव भाजपा जीतकर आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में गत विधानसभा चुनाव से अपने वोट में तीन प्रतिशत की बढ़ोत्तरी करते हुए हम सबसे बड़े दल बनकर उभरे हैं और इसके लिए हरियाणा की जनता का धन्यवाद करना चाहता हूं।

प्रमुख खबरें

लीबिया तक घुस गई ईरान की आग, तेल में कैसे हुए धामके पर धमाके?

Delhi H1N1 Surge: राजधानी में स्वाइन फ्लू के 1,349 मामले, Delhi Hospitals ने कसी कमर

Oracle में फिर मंदी की आहट: 21,000 की छंटनी के बाद एक और Layoffs की तैयारी में Tech Giant

कंगना रनौत ने नसीरुद्दीन शाह को कहा लोमड़ी, बोलीं- खाते देश का हैं, लड़ते पड़ोसी के लिए है