ओडिशा में गृह मंत्री Amit Shah और मुख्यमंत्री Naveen Patnaik ने राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की शुरुआत की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 05, 2023

भुवनेश्वर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की उपस्थिति में राष्ट्रीय राजमार्ग-53 के बहुप्रतीक्षित कामाख्यानगर-दुबुरी चार लेन खंड का उद्घाटन किया। ओडिशा की दो दिवसीय यात्रा पर भुवनेश्वर पहुंचे शाह ने अपने कार्यक्रम की शुरुआत स्वतंत्रता सेनानी और “भारत रत्न” गोपीनाथ बोरदोलोई को श्रद्धांजलि देकर की। उन्होंने कहा कि गोपीनाथ बोरदोलोई की वजह से आज संपूर्ण पूर्वोत्तर क्षेत्र भारत का हिस्सा है।

इसे भी पढ़ें: Chandrababu Naidu की यात्रा के दौरान हिंसा में शामिल होने के आरोप में 50 लोग गिरफ्तार

पांच अगस्त, 2019 को मोदी ने अनुच्छेद-370 के प्रावधान निरस्त करने का ऐतिहासिक फैसला लिया था। इस अवसर पर, मैं देश के लोगों की ओर से प्रधानमंत्री को धन्यवाद देता हूं।” उन्होंने कहा, नक्सली खतरे पर काबू पा लिया गया है और वामपंथी उग्रवाद में गिरावट आई है। ओडिशा सरकार ने नक्सलियों से लड़ने के लिए हमेशा केंद्र का समर्थन किया है।” शाह ने पटनायक के साथ कालाहांडी जिले में लादुगांव रोड पर मोटेर से बान्नेर के बीच के हिस्से को चौड़ा करने और मजबूत बनाने संबंधी परियोजना की आधारशिला भी रखी।

कार्यक्रम भुवनेश्वर में राज्य सचिवालय, लोक सेवा भवन के सम्मेलन केंद्र में आयोजित किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय शिक्षा एवं कौशल विकास मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, ओडिशा के मंत्री प्रफुल्ल कुमार मलिक भी उपस्थित थे। शुक्रवार रात भुवनेश्वर पहुंचे शाह का शनिवार को राज्य सरकार के अधिकारियों के साथ वामपंथी उग्रवाद और आपदा प्रबंधन पर समीक्षा बैठक करने का कार्यक्रम है। दोपहर बाद, शाह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नवनियुक्त राज्य पदाधिकारियों के साथ 2024 में होने वाले अगले लोकसभा और विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी की तैयारियों व रणनीतियों पर चर्चा करेंगे।

प्रमुख खबरें

PM Narendra Modi के 25 साल पूरे होने पर UP में चलेगा Seva Sankalp Abhiyan

Akanksha Chamola-Gaurav Khanna के तलाक में Orry की एंट्री, एक बयान ने गरमा दिया मामला

Sensex 138 अंक उछला, Nifty में भी लौटी तेजी

Bihar का पानी 30 साल से चोरी! Sanjay Jha ने Bangladesh संधि पर रोक की मांग की