NEET विवाद के बीच Amit Shah और Dharmendra Pradhan की 4 घंटे लंबी मैराथन बैठक

By अंकित सिंह | Jul 20, 2026

NEET परीक्षा का पेपर लीक होने के आरोपों को लेकर 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) के विरोध-प्रदर्शन के बीच, सोमवार को राजधानी दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के बीच लगभग चार घंटे तक बैठक हुई। इस बीच, CJP के एक प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात की और सरकार के सामने पार्टी की मांगें रखते हुए धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की।

बाद में, जेपी नड्डा ने कहा कि सरकार ने प्रदर्शनकारियों के प्रतिनिधिमंडल से बातचीत की है, जिन्होंने एक लिखित ज्ञापन सौंपा था, और उनसे अपना धरना खत्म करने की अपील की। नड्डा ने 'X' पर एक पोस्ट में कहा कि आज सुबह पहली बार प्रदर्शनकारियों की ओर से सरकार के साथ बातचीत का प्रस्ताव आया और हमारी बातचीत सुबह 11:50 बजे से चल रही है। बैठक अच्छे माहौल में हुई। पोस्ट में कहा गया कि उनके प्रतिनिधिमंडल के साथ शुरुआती बातचीत विस्तार से हुई और उन्होंने शाम करीब 4 बजे मुझे एक लिखित ज्ञापन सौंपा। मैंने सभी प्रदर्शनकारियों से अपना धरना खत्म करने और हालात सामान्य करने में प्रशासन की मदद करने का अनुरोध किया है।

इसे भी पढ़ें: भारतीय रेलवे में नई हाइड्रोजन क्रांति, प्रधानमंत्री ने कई रेलवे स्टेशनों का भी दिया उपहार

इस बीच, दिल्ली पुलिस ने सौरव दास के उन दावों को खारिज कर दिया कि CJP विरोध प्रदर्शन के दौरान 12 साल की एक लड़की के साथ मारपीट की गई और दर्जनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए; पुलिस ने इन आरोपों को झूठा बताया। "फैक्ट चेक: सोशल मीडिया पर गलत जानकारी फैलाई जा रही है। इसमें दावा किया गया है कि गीतांजलि नाम की 12 साल की लड़की के साथ मारपीट की गई, उसके बाल खींचे गए और सिर में चोट आई, साथ ही लगभग 40 से 50 अन्य लोगों के सिर फूट गए।

देशभर की राजनीति, ताज़ा घटनाओं और बड़ी खबरों से जुड़े रहने के लिए पढ़ें  National News in Hindi केवल प्रभासाक्षी पर। 

प्रमुख खबरें

Saudi Aramco Attack | सऊदी अरामको पर दहलाने वाला ड्रोन हमला! दो की मौत और घायल लोगों में एक भारतीय भी शामिल, अमेरिका ने जारी किया देश छोड़ने का फरमान

France Protests India Advisory | फ्रांस में उग्र प्रदर्शन और तनाव के बीच भारत ने जारी की एडवाइजरी, राष्ट्रपति मैक्रों और डोनाल्ड ट्रंप के बीच तीखी जुबानी जंग

Vivek Ramaswamy के कैंपेन विज्ञापन पर विवाद, ओहायो चुनाव में Amy Acton की मां को दिखाया

India vs New Zealand सीरीज में DRS के तहत पहली बार होगा Sonic तकनीक का इस्तेमाल