Ladakh में पांच नए जिले बनाने की Amit Shah ने की घोषणा, PM Modi ने फैसले की सराहना की

By एकता | Aug 26, 2024

गृह मंत्रालय ने केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में पांच नए जिले बनाने का फैसला किया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट कर इस बात की घोषणा की। उन्होंने कहा कि नए जिलों के निर्माण से लोगों को मिलने वाले लाभ उनके दरवाजे तक पहुंचेंगे। उन्होंने गृह मंत्रालय के इस फैसले के पीछे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित दृष्टिकोण को श्रेय दिया।

इसे भी पढ़ें: गुजरात में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हुआ, बरसात के कारण सात लोग बह गए, IMD का अलर्ट जारी

प्रधानमंत्री मोदी ने गृह मंत्रालय के लद्दाख में पांच नए जिलों के गठन करने के फैसले की सराहना की। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा, 'लद्दाख में पांच नए जिलों का निर्माण बेहतर शासन और समृद्धि की दिशा में एक कदम है। ज़ांस्कर, द्रास, शाम, नुब्रा और चांगथांग पर अब ज़्यादा ध्यान दिया जाएगा, जिससे सेवाएँ और अवसर लोगों के और भी करीब आएँगे। वहाँ के लोगों को बधाई।'

जानकारी के लिए बता दें, लद्दाख में अभी सिर्फ दो ही जिले हैं। एक है लेह और दूसरा है कारगिल। गृह मंत्रालय के फैसले के बाद अब लद्दाख में कुल सात जिले हो जाएंगे। 2019 तक लद्दाख जम्मू-कश्मीर का हिस्सा था। भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने 2019 में एक बड़ा कदम उठाते हुए जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को अलग कर दिया और दोनों को केंद्र शासित प्रदेश बना दिया।

प्रमुख खबरें

हैदराबाद T20I में Shai Hope का तूफानी शतक, वेस्टइंडीज ने भारत के सामने खड़ा किया 247 रन का पहाड़

Booking.com Survey: होमस्टे और वेकेशन रेंटल को 87 प्रतिशत यात्री मानते हैं ज्यादा यादगार

BFI President Ajay Singh की कार्रवाई, Secretary General Pramod Kumar निलंबित

World Bank Group ने भारत में चार साल में जुटाई 36 अरब डॉलर की निजी पूंजी