सीमाओं पर ड्रोन निरोधी यूनिट स्थापित करेगी मोदी सरकार, BSF स्थापना दिवस समारोह में Amit Shah ने की घोषणा

By एकता | Dec 08, 2024

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को राजस्थान के जोधपुर में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के 60वें स्थापना दिवस पर आयोजित समारोह में भाग लिया। इस दौरान शाह ने परेड की समीक्षा की, सलामी ली और वीरता पुरस्कार विजेताओं को पदक और कुछ अन्य अलंकरण प्रदान किए। जवानों को संबोधित करते हुए शाह ने घोषणा की कि मोदी सरकार देश की सीमाओं की सुरक्षा को और भी सशक्त बनाने के लिए जल्द ही सीमाओं पर ड्रोन निरोधी यूनिट स्थापित करेगी।

इसे भी पढ़ें: उनको हार स्वीकार कर लेनी चाहिए, Markadwadi के ईवीएम विरोधी कार्यक्रम में शामिल होने पर BJP ने शरद पवार को निशाने पर लिया

बता दें कि आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार पाकिस्तान से सटी भारत की सीमा पर इस वर्ष 260 से अधिक ड्रोन गिराए गए या बरामद किए गए हैं, जबकि 2023 में यह आंकड़ा 110 ड्रोन का था। हथियार तथा मादक पदार्थ तस्करी के लिए इस्तेमाल किए गए ड्रोन सबसे अधिक पंजाब और कुछ राजस्थान तथा जम्मू में मार गिए या बरामद गए।

गृह मंत्री ने कहा, 'साहस, शौर्य और बलिदान के बल पर बीएसएफ ने देश के ‘फर्स्ट लाइन ऑफ़ डिफेंस’ को मजबूत बनाया है।' उन्होंने आगे कहा, 'मोदी सरकार ने संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी के लिए अंतरराष्ट्रीय सीमा पर एक व्यापक एकीकृत सीमा प्रबंधन प्रणाली बनाई है, इसे पाकिस्तान और बांग्लादेश की सीमा पर लागू किया जाएगा।' उन्होंने कहा, 'हमें असम के धुबरी (भारत-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा) में नदी सीमा पर स्थापित सीआईबीएमएस के प्रभावशाली परिणाम देखने को मिल रहे हैं लेकिन कुछ सुधार की जरूरत है।

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र में थम नहीं रहा विवाद, Markadwadi के ईवीएम विरोधी कार्यक्रम में शामिल हुए Sharad Pawar, कर दी ये मांग

गृह मंत्री ने यह भी कहा कि उत्तरी सीमाओं पर बसी आबादी के विकास और उसे मुख्यधारा में लाने के लिए मोदी सरकार के ‘वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम’ को देश के सभी सीमावर्ती गांवों के लिए लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 48,000 करोड़ रुपये की निधि आवंटित करने के साथ सीमा सुरक्षा को बढ़ाना और इन दूरदराज के इलाकों में रहने वाली आबादी के लिए काम करना मोदी सरकार की ‘‘सबसे बड़ी उपलब्धि’’ है।

बीएसएफ की स्थापना 1 दिसंबर 1965 को की गई थी जिसमें फिलहाल 2.65 लाख जवान हैं। मुख्य रूप से इसका काम देश के आंतरिक सुरक्षा क्षेत्र में विभिन्न प्रकार के कर्तव्यों के निर्वहन के साथ-साथ पाकिस्तान और बांग्लादेश के साथ 6,300 किलोमीटर से अधिक की भारतीय सीमा की सुरक्षा करना है।

प्रमुख खबरें

केन्द्रीय मंत्री Jyotiraditya Scindia की पहल से बदली जर्जर स्कूल की तस्वीर, भ्रमण कर लिया जायजा

विहिप नेता Surendra Jain बोले, संसद मार्च और जंतर-मंतर के प्रदर्शनकारी देश के असली Gen-Z नहीं

Top 10 Breaking News 18 September 2026 | Election Commission decision on the TMC dispute | Nithari case prime accused Surendra Koli suicide | देश-विदेश से जुड़ी आज की मुख्य सुर्खियाँ यहां विस्तार से पढ़ें

BCCI AGM में Ajit Agarkar के भविष्य पर फैसला टला, पद पर संशय बरकरार