तमिलनाडु में अमित शाह, BJP कार्यकर्ताओं से करेंगे वार्ता

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 09, 2018

चेन्नई। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह अपने एक दिवसीय दौरे के तहत तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई पहुंचे। अगले साल लोकसभा चुनावों से पहले अपने इस दौरे में वह जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार भरेंगे और पार्टी के कई नेताओं से मुलाकात करेंगे। पार्टी से संबद्ध करीबी सूत्रों ने यह जानकारी दी। पार्टी कार्यकर्ताओं ने शाह का जबरदस्त स्वागत किया। पार्टी के जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं के समर्थन से बने शक्ति एवं महाशक्ति केंद्र के सदस्यों के साथ वह संवादात्मक सत्र में हिस्सा लेंगे।

शक्ति केंद्र के प्रभारी के पास बूथ स्तरीय पांच पदाधिकारियों के पार्टी संबंधी कार्य पर नजर रखने की जिम्मेदारी होती है जबकि महाशक्ति केंद्र का पदाधिकारी शक्ति केंद्र के पांच पदाधिकारियों पर नजर रखता है। हवाईअड्डे से उपनगर में ईस्ट कोस्ट रोड पर बैठक स्थल के मार्ग तक शाह के स्वागत में होर्डिंग, बंदनवार एवं बैनर लगाये गये हैं। इसके अलावा शाह, तमिलनाडु में आगामी लोकसभा चुनावों के लिए गठित पार्टी की प्रसाशनिक समिति से भी मिलेंगे। पार्टी अध्यक्ष प्रदेश की सभी 39 लोकसभा सीटों के प्रभारियों से भी बातचीत करेंगे।

प्रमुख खबरें

Air Taxi से दिल्ली से गुड़गांव का सफर सिर्फ 7 मिनट में, इंडिगो जल्द शुरू करेगी सेवा

Lakhimpur Kheri में युवक ने नाबालिग लड़की को बंधक बनाकर तीन दिनों तक दुष्कर्म किया, गिरफ्तार

Sandeshkhali : CBI जांच के अदालत के आदेश के खिलाफ पश्चिम बंगाल सरकार उच्चतम न्यायालय पहुंची

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में सफाए के बाद हताश Modi डर फैला रहे हैं, कांग्रेस नेता Jairam Ramesh ने PM पर लगाए आरोप