अमित शाह ने येदियुरप्पा ने कहा, कैबिनेट विस्तार की टेंशन छोड़ पहले बाढ़ राहत पर ध्यान दें

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 08, 2019

बेंगलुरू। भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व के साथ मिलकर मंत्रिमंडल गठन को अंतिम रूप देने गये कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा अपना नयी दिल्ली का दौरा बीच में ही खत्म कर लौट आए हैं। दरअसल पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने उनसे कहा कि वह पहले राज्य में बाढ़ राहत एवं पुनर्वास कार्यों पर ध्यान दें। आज कर्नाटक के सीएम बीएस येदिरुप्पा ने आज बेलगावी के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। राज्य के कई हिस्से बाढ़ और भारी वर्षा की चपेट में हैं। येदियुरप्पा ने बुधवार को बेंगलुरु पहुंचने पर संवाददाताओं से कहा, ‘‘आज शाम पांच बजे मैं राष्ट्रपति से मिलने वाला था, लेकिन अमित शाह ने मुझसे मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर परेशान नहीं होने एवं बेलगावी एवं चार पांच अन्य बाढ़ प्रभावित जिलों का दौरा करने का निर्देश दिया।’’

इसे भी पढ़ें: पाकिस्तान के फैसले से भारत पर कोई फर्क नहीं पड़ने वाला: सलमान खुर्शीद

उन्होंने कहा, ‘‘ तीन चार दिनों में मैं मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा करने और उसे अंतिम रूप देने के लिए फिर दिल्ली जाऊंगा । वहां से लौटने के बाद मंत्रिमंडल का विस्तार होगा।’’ मुख्यमंत्री ने कहा कि अमित शाह ने उन्हें निर्देश दिया कि उनकी पहली प्राथमिकता बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं पुनर्वास कार्य होना चाहिए। मंत्रिमंडल विस्तार में देरी से विपक्षी कांग्रेस और जदएस को येदियुरप्पा को निशाना बनाने का मौका मिल गया है। मुख्यमंत्री बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने के लिए बाद में बेलगावी रवाना हो गये।

प्रमुख खबरें

SEBI Order के खिलाफ SAT पहुंचे Zee Entertainment और Punit Goenka, बुधवार को होगी अहम सुनवाई

Lionel Messi को चैंपियन बनाने वाले पिता Jorge Messi का निधन, दिग्गज Rafael Nadal ने जताया गहरा शोक

Aston Villa छोड़ PSG लौटे Lucas Digne, 11 साल बाद फिर पहनेंगे पेरिस की जर्सी, 2029 तक हुआ Deal साइन

5 साल के फतेह ने Thailand में रचा इतिहास, Gatka on Skates में जीता World Martial Arts Games Gold Medal