Amit Shah ने 27 मार्च तक वार्ताकार नियुक्त करने का आश्वासन दिया : प्रद्योत देबबर्मा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 24, 2023

अगरतला। टिपरा मोथा के प्रमुख प्रद्योत किशोर देबबर्मा ने बृहस्पतिवार को दोहराया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उन्हें आश्वासन दिया है कि त्रिपुरा के मूल निवासियों द्वारा उठाई गई समस्याओं के ‘संवैधानिक समाधान’ के लिए एक वार्ताकार नियुक्त किया जाएगा। राज्य के पूर्व शाही परिवार से ताल्लुक रखने वाले देबबर्मा ने दावा किया कि केंद्रीय गृह मंत्री ने बृहस्पतिवार को उनके स्वास्थ्य का हाल जानने के लिए उन्हें फोन किया और आश्वासन दिया कि 27 मार्च तक एक वार्ताकार नियुक्त कर लिया जाएगा।

प्रमुख खबरें

HDFC Bank के नए CEO अनूप बागची को पहले साल 43 करोड़ रुपये का पैकेज मिलेगा

Allahabad High Court ने दुष्कर्म और अपहरण मामले में 38 साल बाद व्यक्ति को किया बरी

UP में विकास और Infrastructure प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हों, सीएम Yogi Adityanath के कड़े निर्देश

Delhi Police ने Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi पर दर्ज कीं 4 FIR