UP में राहुल-अखिलेश पर Amit Shah का वार, बोले- 4 जून को अपनी हार का ठीकरा EVM पर फोड़ेंगे दोनों शहजादे

By अंकित सिंह | May 29, 2024

उत्तर प्रदेश के महराजगंज में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि 6 चरणों के मतदान हो चुके हैं, पांच चरण के मतदान में ही मोदी जी 310 पार कर गए हैं। छठे और सातवें चरण का मतदान 400 पार कराने का है। राहुल बाबा 40 सीट भी पार नहीं कर रहे हैं और अखिलेश जी 4 के अंदर रहने वाले हैं। उन्होंने कहा कि 4 जून को काउंटिंग है, 4 जून की दोपहर को ये दोनों शहजादे (राहुल गांधी और अखिलेश यादव) प्रेस कांफ्रेंस करेंगे और कहेंगे कि EVM खराब थी, इसलिए हम हार गए। इन्होंने तय कर लिया है कि अपनी हार का ठीकरा EVM पर फोड़ना है।

इसे भी पढ़ें: Varanasi में PM Modi को चुनौती दे रहे अजय राय को जीत का भरोसा, बोले- इस बार उनके लिए राह आसान नहीं

कांग्रेस और राहुल गांधी पर हमला करते हुए शाह ने कहा कि राहुल बाबा हमें डराते हैं कि पीओके मत मांगो, पाकिस्तान के पास एटम बम है। अरे राहुल बाबा, हम भाजपा वाले हैं, हम एटम बम से नहीं डरते हैं। पीओके हमारा है, रहेगा और हम उसे लेकर रहेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस वाले झूठ बोलने में माहिर हैं। अभी ये सहारा के रिफंड का मुद्दा उठा रहे हैं। जब सहारा का घोटाला हुआ तो किसका राज था? अरे अखिलेश, आपकी सरकार में घोटाला हुआ। मोदी जी ने तो रिफंड की शुरूआत की। मैं आज यहां कह रहा हूं कि सहारा में जिन लोगों का पैसा फंसा है, हम उनकी पाई-पाई वापस करने वाले हैं।

इसे भी पढ़ें: Gorakhpur Lok Sabha Seat: योगी के गढ़ में काजल निषाद दे रही भाजपा को चुनौती, क्या जीत पाएंगे रवि किशन

शाह ने कहा कि 4 जून को वोटों की गिनती के बाद दोनों 'शहजादे' (राहुल गांधी और अखिलेश यादव) प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे और कहेंगे कि वे ईवीएम खराब होने की वजह से चुनाव हारे हैं. उन्होंने तय कर लिया है कि वे अपनी हार का ठीकरा ईवीएम पर फोड़ेंगे। गृह मंत्री ने दावा किया कि इस लोकसभा चुनाव के बाद भी नरेन्द्र मोदी ही प्रधानमंत्री बनेंगे और कांग्रेस के लोग इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) को दोष देंगे। उन्होंने कहा, चार जून को मोदी जी की, भाजपा की विजय निश्चित है। चार तारीख की दोपहर को आप देखना, राहुल बाबा के लोग प्रेस कांफ्रेंस करेंगे कि हम ईवीएम के कारण हार गये। हार का ठीकरा भाई—बहन (राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा) पर नहीं फूटेगा। यह ठीकरा खरगे साहब पर फूटेगा और उनकी नौकरी जाने वाली है। 

प्रमुख खबरें

ओडिशा: Mohan Charan Majhi ने क्योंझर और मयूरभंज में 120 करोड़ की लिफ्ट सिंचाई योजनाओं की रखी नींव

Revanth Reddy ने Kodangal में औद्योगिक परियोजनाओं की रखी नींव, रोजगार बढ़ाने का दावा

West Bengal में नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, 378 लोग गिरफ्तार

West Bengal: सरकारी परियोजनाओं के सूचना बोर्ड अब Bengali और Nepali भाषा में लगेंगे