West Bengal में नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, 378 लोग गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Nov 08, 2026

कोलकाता, सात नवंबर पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने शनिवार को बताया कि राज्य में मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध खेती के खिलाफ एक सप्ताह तक चलाए गए अभियान के दौरान कुल 378 लोगों को गिरफ्तार किया गया और करीब 64 करोड़ रुपये के मादक पदार्थ जब्त किए गए। शुभेंदु ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में बताया कि 31 अक्टूबर से सात नवंबर के बीच चलाए गए इस विशेष अभियान के दौरान स्वापक औषधि एवं मन:प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत 212 मामले दर्ज किए गए। उन्होंने कहा कि इस दौरान जांच एजेंसियों ने 17 लाख रुपये नकदी भी जब्त की और करीब 101 करोड़ रुपये के मादक पदार्थ नष्ट किए।

मुख्यमंत्री ने कहा, “हमारी सरकार अवैध मादक पदार्थों के कारोबार के खिलाफ ‘बिल्कुल बर्दाश्त न करने की नीति’ अपनाती है।” उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान 300 बीघा जमीन पर फैली अवैध गांजे की खेती को नष्ट किया गया, जिससे करीब 10,000 किलोग्राम गांजा मिलने का अनुमान था।

प्रमुख खबरें

West Bengal: सरकारी परियोजनाओं के सूचना बोर्ड अब Bengali और Nepali भाषा में लगेंगे

JNU के हॉस्टल में छात्र पर धारदार हथियार से हमला, AIIMS में इलाज के दौरान गंवाई आंख

अयोध्या के Deepotsav में 2100 से अधिक स्वदेशी Drone ने आसमान में उकेरे रामायण के प्रसंग

Maharashtra Drought: जहां संभव होगा वहां बोरवेल खोदने की मिलेगी अनुमति, CM Devendra Fadnavis का एलान