CRPF Raising Day | Amit Shah ने नीमच में 86वें केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल दिवस समारोह में शामिल, परेड दल का किया निरीक्षण | Video

By रेनू तिवारी | Apr 17, 2025

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मध्य प्रदेश के नीमच जिले में सीआरपीएफ के 86वें स्थापना दिवस पर परेड का निरीक्षण किया। अमित शाह बृहस्पतिवार को ‘सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर’ में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल स्थापना दिवस परेड में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि यह कार्यक्रम सीआरपीएफ के 86वें स्थापना दिवस समारोह का हिस्सा है। सीआरपीएफ दिवस हर साल 19 मार्च को मनाया जाता है क्योंकि 1950 में इसी दिन तत्कालीन गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल ने बल को झंडा सौंपा था। इस साल विस्तारित समारोह के हिस्से के रूप में परेड 17 अप्रैल को आयोजित की जा रही है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए हैं।

इसे भी पढ़ें: रोहित शर्मा के सिडनी टेस्ट से बाहर होने के पीछे की कहानी, हिटमैन ने खुद सुनाया किस्सा

भव्य समारोह में सीआरपीएफ की आठ टुकड़ियाँ परेड में शामिल हुई। परेड के बाद गृह मंत्री सीआरपीएफ कर्मियों को वीरता पुरस्कार पदक प्रदान करेंगे। वे ‘शहीद स्थल’ पर सीआरपीएफ के शहीदों को श्रद्धांजलि भी दी और शहीदों के परिजनों, परेड कमांडरों और जवानों से बातचीत करेंगे।

प्रमुख खबरें

DRI ने देश भर में कार्रवाई कर 845 किलोग्राम Drugs पकड़ी, 15 तस्कर अरेस्ट

CID पूछताछ के दौरान TMC MLA परेश राम दास की तबीयत बिगड़ी, SSKM अस्पताल में भर्ती

Islamic State साजिश मामले में NIA अदालत ने हुजैर फरहान बेग को सुनाई 6 साल की सजा

विदेशी Unicorns में भारतीय संस्थापकों का मूल्य 560 अरब डॉलर पहुंचा: Prosus सूचकांक