Amit Shah ने उद्धव ठाकरे को बताया नकली शिवसेना अध्यक्ष, कहा- सोनिया के डर से प्राण प्रतिष्ठा में भी शामिल नहीं हुए

By अभिनय आकाश | Apr 24, 2024

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि राहुल गांधी कहते थे कि अनुच्छेद-370 हटी, तो देश में खून की नदियां बह जाएंगी। 5 साल हो गए खून की नदियां तो छोड़ों आज तक किसी की एक कंकड़ तक चलाने की हिम्मत नहीं हुई। पीएम मोदी ने अनुच्छेद-370 हटाकर इस देश से आतंकवाद को समाप्त कर कश्मीर को हमेशा के लिए भारत का बनाने काम किया है।

इसे भी पढ़ें: सोनिया-मनमोहन के समय पाकिस्तान हर दिन हमले करता था, अमित शाह बोले- वोट बैंक की राजनीति के कारण कांग्रेस ने कुछ नहीं किया

अमरावती में एक सार्वजनिक बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि उद्धव ठाकरे, जो खुद को शिव सेना का अध्यक्ष होने का दावा करते हैं, शिव सेना का यह फर्जी अध्यक्ष सोनिया गांधी के डर से प्राण प्रतिष्ठा में भी शामिल नहीं हुए। 'राहुल बाबा' को भी निमंत्रण मिला, लेकिन वे 'प्राण प्रतिष्ठा' में शामिल नहीं हुए। इन लोगों ने 'प्राण प्रतिष्ठा' में शामिल न होकर भगवान राम का अपमान किया है।' शरद पवार को भी निमंत्रण दिया। उन्होंने कहा कि तबीयत खराब है। अभी चुनाव में कैसे घूम रहे हैं। 

प्रमुख खबरें

Donald Trump के Mail Voting आदेश को US Supreme Court से मिली हरी झंडी

Chhatarpur में Cyber Fraud गिरोह के 4 सदस्य गिरफ्तार, 28 लाख की ठगी

US Colleges में Indian Students के आवेदन 15 प्रतिशत घटे, वीजा नियमों में सख्ती

Donald Trump चीन पर 7.5 फीसदी नया Tariff लगाने की तैयारी में, सस्ते सामान की डंपिंग बनी वजह