बिहार जनसंवाद रैली में अमित शाह का दावा, नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में NDA को दो-तिहाई बहुमत मिलेगा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 07, 2020

नयी दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव का माहौल बनाते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता और केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के शासन में राज्य ‘‘जंगल राज’’ से निकलकर ‘‘जनता राज’’ में पहुंच गया है। उन्होंने दावा किया कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में राज्य विधानसभा चुनाव में गठबंधन को दो-तिहाई बहुमत मिलेगा। एक वर्चुअल रैली के जरिये बिहार के लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने राज्य की विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) पर निशाना साधते हुए कहा कि जब वह (राजद) सत्ता में थी तो राज्य की आर्थिक संवृद्धि दर केवल 3.9 प्रतिशत थी लेकिन राजग के कार्यकाल में यह बढ़कर 11.3 प्रतिशत हो गई। उन्होंने राजद के चुनाव चिन्ह ‘लालटेन’ का जिक्र करते हुए कहा कि राज्य ‘लालटेन राज’ से ‘एलईडी राज’ की तरफ बढ़ा।

इसे भी पढ़ें: बिहार में नीतीश NDA का चेहरा रहें या नहीं, हम भाजपा के साथ रहेंगे: चिराग पासवान

शाह ने कहा कि केन्द्र सरकार ने 1.25 करोड़ प्रवासियों को सुरक्षित ढंग से उनके गंतव्य तक पहुंचाया। मोदी सरकार की उपलब्धियों के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि जिन मुद्दों को 70 वर्षों में छूने की हिम्मत नहीं की गई, उनका मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के पहले वर्ष में समाधान किया गया। उन्होंने अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को समाप्त करने और तीन तलाक के खिलाफ कानून का जिक्र किया। महामारी से निपटने के लिए मोदी सरकार द्वारा गरीबों और जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए उठाये गये विभिन्न कल्याणकारी कदमों का हवाला देते हुए शाह ने पूछा कि विपक्ष ने राजनीति करने के अलावा उनके लिए क्या किया है।

प्रमुख खबरें

Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta के बयान पर विवाद, Sandhya Mridul ने ऐसा क्या लिखा, जिसकी हो रही चर्चा?

Noida का Jewar Airport अब Narendra Modi International Airport कहलाएगा, Yogi Cabinet ने फैसले पर लगाई मुहर

शिवम पंडित के रूप में इमरान हाशमी की धमाकेदार वापसी! आवारापन 2 OTT पर हुई रिलीज़, जानें कहानी और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Congress और CJP के प्रदर्शनों के चलते Delhi में व्यापार ठप, त्योहारों के मौके पर बिक्री बढ़ने की जगह बाजार सूने पड़े