अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर Amit Shah ने दी बधाई, कहा- ये दुनिया के लिए भारत की अमूल्य धरोहर

By रितिका कमठान | Jun 21, 2023

देश और दुनिया भर में आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लोगों को योग दिवस की शुभकामनाएं दी है। उन्होंने योगा को दुनिया के लिए भारत की ओर से अमूल्य धरोहर भी बताया है।

इस मौके पर अमित शाह ने ट्वीट किया, "अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस' पर सभी को शुभकामनाएं। योग शरीर, मन और आत्मा को एकाग्र करने का माध्यम है, जो न केवल शरीर को बल्कि मस्तिष्क को भी स्वस्थ बनाता है।" उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से योग पूरी दुनिया में लोगों की जीवनशैली का अहम हिस्सा बन गया है।

जानें 21 जून को ही क्यों होता है योग दिवस
21 जून की तारीख ने पिछले कुछ ही बरस में इतिहास में एक महत्वपूर्ण स्थान हासिल कर लिया है। अन्य तमाम घटनाओं के अलावा 21 जून की तारीख 2015 में पहले अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में इतिहास में दर्ज हुई जब भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पहल पर संयुक्त राष्ट्र ने 21 जून को अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाने का आह्वान किया और देखते ही देखते दुनिया के तमाम देश इस मुहिम में शामिल हो गए। भारत सहित दुनिया भर में 21 जून को मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस में सभी बढ़ चढ़कर शिरकत करते हैं। 21 जून के दिन की एक खासियत है कि यह वर्ष के 365 दिन में सबसे लंबा दिन होता है और योग के निरंतर अभ्यास से व्यक्ति को लंबा जीवन मिलता है इसलिए इस दिन को योग दिवस के रूप में मनाने का निर्णय किया गया।

प्रमुख खबरें

Tech कंपनी में बड़ा फेरबदल: Layoffs के बाद Hillary Maxson बनीं नई CFO, AI पर होगा बड़ा निवेश

Aviation Sector से MSME तक को मिलेगी Oxygen, सरकार ला रही नई Loan Guarantee Scheme

Air India के Top Level पर बड़ा फेरबदल, CEO Campbell Wilson का इस्तीफा, नए बॉस की तलाश तेज

Candidates Tournament: Tan Zhongyi की एक गलती पड़ी भारी, Vaishali ने मौके को जीत में बदला