Amit Shah ने Hanuman Ansh की टीम से की मुलाकात, 347 करोड़ कमाई पर दी बधाई

By एकता | Sep 21, 2026

फिल्म ‘हनुमान अंश’ इन दिनों अपनी कमाई को लेकर चर्चा में है। फिल्म की सफलता की चर्चा अब दिल्ली तक पहुंच गई है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को नई दिल्ली स्थित अपने आवास पर फिल्म की टीम से मुलाकात की और पूरी टीम को इसके प्रदर्शन के लिए बधाई दी।

अमित शाह ने फिल्म की टीम से की मुलाकात

अमित शाह ने ‘हनुमान अंश’ की टीम से मुलाकात की और फिल्म के प्रदर्शन को लेकर सभी को बधाई दी। मुलाकात की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई है, जो चर्चा में है।

इस दौरान अमित शाह ने फिल्म के निर्देशक विशाल चतुर्वेदी, अभिनेता शोभिनाव सत्य और टीम के अन्य सदस्यों से मुलाकात की।

‘हनुमान अंश’ एक आध्यात्मिक ड्रामा फिल्म है, जो विशाल चतुर्वेदी की किताब ‘डिवाइन डेटूर’ से प्रेरित है। विशाल चतुर्वेदी ने ही फिल्म का निर्देशन किया है। फिल्म में शोभिनाव सत्य ने नीम करौली बाबा की भूमिका निभाई है। इसके अलावा चंदन आनंद, पूर्णिमा तिवारी और विहान शेडगे भी अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं।

इसे भी पढ़ें: Dupahiya Season 2 Trailer Out | 'दुपहिया' सीजन 2 का ट्रेलर आउट! मोबाइल टावर, अंधविश्वास और निरहुआ की एंट्री से मचेगी अफरा-तफरी

10 लाख से शुरुआत, फिर करोड़ों में पहुंची कमाई

‘हनुमान अंश’ की बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत काफी धीमी रही थी। फिल्म ने पहले दिन करीब 10 लाख रुपये कमाए थे। शुरुआती हफ्तों में भी फिल्म की कमाई ज्यादा नहीं रही। दूसरे हफ्ते के अंत तक फिल्म का कलेक्शन लगभग 40 लाख रुपये ही था।

इसके बाद तीसरे रविवार को फिल्म की कमाई में अचानक बड़ा उछाल देखने को मिला। उस दिन फिल्म ने पहली बार एक दिन में 2 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की। इसके बाद फिल्म की कमाई लगातार मजबूत होती गई।

इसे भी पढ़ें: हाथ में हथियार, आंखों में गुस्सा और पानी के अंदर एक्शन, MYSAA Teaser में छाईं Rashmika Mandanna

पांचवें रविवार को सबसे ज्यादा कमाई

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने पांचवें रविवार को एक दिन में करीब 22 करोड़ रुपये की सबसे ज्यादा कमाई दर्ज की। इसके बाद फिल्म की कुल कमाई में लगातार बढ़ोतरी होती रही। अब ‘हनुमान अंश’ की दुनियाभर में कुल कुल कमाई 347 करोड़ रुपये हो चुकी है।

प्रमुख खबरें

Chai Par Sameeksha: UCC, UPI और Nandigram पर जमकर हो रही राजनीति, उलझ गया सभी दलों का गणित!

देश और दुनिया की प्रमुख खबरें: शाम 6 बजे तक का विशेष News Roundup

Jamui Case: छिटपुट घटनाएं होती रहती हैं, Bihar Minister Shravan Kumar के बयान पर बवाल

Balochistan के Panjgur और Gwadar समेत कई इलाकों में मिले 15 शव, शरीर पर टॉर्चर के निशान