Amit Shah करेंगे महाराष्ट्र के नए CM के नाम पर फैसला, नई दिल्ली में महायुति की बड़ी बैठक कल

By अंकित सिंह | Nov 27, 2024

पूर्व सीएम एकनाथ शिंदे ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि महायुति गठबंधन गुरुवार को अगली महाराष्ट्र सरकार और मुख्यमंत्री पर फैसला लेने के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने आगे कहा कि तीन सहयोगी दल शिवसेना शिंदे, राकांपा अजित पवार और भाजपा- इस मामले पर चर्चा के लिए गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी में बैठक करेंगे। बताया जा रहा है कि अमित शाह के साथ ये बैठक होगी। कार्यवाहक सीएम ने ठाणे में अपने घर पर सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि आपके मन में कोई संदेह नहीं होना चाहिए कि बीजेपी जो भी फैसला करेगी, शिवसेना उसका समर्थन करती है, कल हम दिल्ली में अमित शाह के साथ सरकार गठन पर फैसला करेंगे।

इसे भी पढ़ें: CM नहीं, कॉमन मैन बनकर किया काम, शिंदे बोले- मेरी तरफ से कोई अड़चन नहीं, मोदी-शाह का हर फैसला मंजूर

महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री के नाम पर कई दिनों से चल रहे सस्पेंस को खत्म करते हुए कार्यवाहक-सीएम एकनाथ शिंदे ने बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया और खुद को सीएम की दौड़ से बाहर कर दिया। इसके साथ ही देवेंद्र फडणवीस का सीएम बनना लगभग तय हो गया है। उन्होंने प्रचंड जीत के लिए राज्य की जनता को धन्यवाद भी दिया। उन्होंने यह भी साफ किया कि वह ऐसे व्यक्ति नहीं हैं जो किसी भी पद या स्थिति के लिए परेशान होंगे। उन्होंने सीएम पद छोड़ने का बड़ा संकेत देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके लिए जो भी फैसला करेंगे, वह उससे सहमत होंगे। 

प्रमुख खबरें

Allahabad High Court ने हमीरपुर में स्कूल सड़क के लिए Forest NOC देने का आदेश दिया

Raipur Police के खिलाफ ईसाई संगठन का मोर्चा, दुर्व्यवहार के आरोप में कार्रवाई की मांग

JPNIC Lucknow के संचालन और रखरखाव को UP Cabinet की मंजूरी, 30 साल की लीज पर दिया

Kurukshetra Murder: महिला ने तीन चाकुओं से की पति की हत्या, जांच जारी