पीएम मोदी की सुरक्षा में हुई चूक की जांच के लिए अमित शाह ने बनाई कमेटी, केंद्र ने दिए ‘बड़े व कड़े फैसले’ के संकेत

By अंकित सिंह | Jan 06, 2022

पंजाब के फिरोजपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में हुई चूक को लेकर देश में बड़ा बवाल मचा हुआ है। सबसे बड़ा सवाल तो यही है कि आखिर प्रधानमंत्री के सुरक्षा में इतनी बड़ी इच्छा कैसे हो गई और इसके लिए जिम्मेदार कौन है? प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में हुई चूक के लिए अमित शाह के नेतृत्व वाली केंद्रीय गृह मंत्रालय ने एक समिति गठित की है। जानकारी के मुताबिक इस समिति का नेतृत्व गृह मंत्रालय के सुरक्षा सचिव सुधीर सक्सेना करेंगे जबकि अन्य सदस्यों में आईबी के संयुक्त निदेशक बलवीर सिंह और एसपीजी के आईजी एस सुरेश शामिल होंगे। प्रधानमंत्री के सुरक्षा में हुई गंभीर चूक की जांच के लिए इस समिति का गठन किया गया है और रिपोर्ट को जल्द ही सौंपने को कहा गया है। इससे पहले गृह मंत्रालय ने पंजाब सरकार से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में हुई चूक को लेकर विस्तृत रिपोर्ट मांगी थी। खुद अमित शाह ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी थी। गृह मंत्री ने कहा था कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा प्रक्रिया में इस तरह की लापरवाही अस्वीकार्य है और इसमें जवाबदेही तय की जाएगी। दूसरी ओर आज केंद्रीय कैबिनेट की बैठक हुई जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई गई। केंद्रीय कैबिनेट की बैठक के बाद सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री के पंजाब दौरे पर हुई सुरक्षा चूक के बारे में केंद्रीय गृह मंत्रालय सूचनाएं एकत्र कर रहा है और ‘बड़े एवं कड़े फैसले’ किये जाएंगे। ठाकुर ने कहा कि कुछ लोग इस बारे में उच्चतम न्यायालय भी गए हैं और मीडिया सहित अन्य क्षेत्रों से लोगों ने अपने विचार व्यक्त किये हैं। उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने भी कार्रवाई की बात कही है। सूचनाएं एकत्र करने के बाद जो भी कदम...बड़े और कड़े निर्णय उसकी ओर से लिये जाएंगे। ठाकुर ने कहा कि मेरा मानना है कि देश की न्यायिक व्यवस्था ने सभी को न्याय दिया है। और जब ऐसी चूक होती हैं, जो भी कदम उठाने होंगे, उठाये जायेंगे। 

प्रमुख खबरें

आम आदमी को लगेगा बड़ा झटका! Petrol-Diesel Price में ₹28 तक की बढ़ोतरी के बने आसार

Liverpool फैंस को मिली बड़ी राहत, Mohamed Salah की Injury पर आया अपडेट, जल्द लौटेंगे मैदान पर

Thomas Cup में भारत का धमाल, Chinese Taipei को 3-0 से रौंदकर Semi-Final में बनाई जगह।

India-Bangladesh रिश्तों में तल्खी! असम CM के बयान पर Dhaka ने जताई कड़ी आपत्ति, भेजा समन।