Amarnath Yatra 2024 के लिए Amit Shah ने दिये सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त करने के निर्देश, आतंकियों पर नकेल कसने के लिए बनी नई रणनीति

By नीरज कुमार दुबे | Jun 17, 2024

29 जून से शुरू होकर 19 अगस्त को समाप्त होने वाली अमरनाथ यात्रा का सुचारू संचालन मोदी सरकार के लिए बड़ी चुनौती है इसलिए सरकार ने पूरी तरह कमर कस ली है। यात्रा की तैयारियों की समीक्षा के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की प्राथमिकता अमरनाथ यात्रा का सुचारू संचालन सुनिश्चित करना और श्रद्धालुओं को हिमालय के गुफा मंदिर की यात्रा के दौरान किसी भी कठिनाई का सामना करने से बचाना है। हम आपको बता दें कि अमरनाथ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा के लिए दिल्ली में बुलाई गई एक बैठक में अमित शाह ने सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क रहने और दक्षिण कश्मीर के हिमालय में स्थित गुफा मंदिर की तीर्थयात्रा के लिए कर्मियों की पर्याप्त तैनाती सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। हम आपको बता दें कि यह बैठक जम्मू-कश्मीर में हाल के आतंकवादी हमलों के मद्देनजर आयोजित की गई थी। उल्लेखनीय है कि हमलों में नौ लोगों की जान चली गई और कई घायल हो गए थे।

जम्मू-कश्मीर के संपूर्ण सुरक्षा हालात की समीक्षा

जहां तक संपूर्ण जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की बात है तो आपको बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस बारे में कहा है कि जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई अपने निर्णायक चरण में है और हाल ही में हुई घटनाओं से पता चलता है कि आतंकवाद बड़ी संगठित आतंकी हिंसाओं से सिमट कर महज एक छद्म लड़ाई रह गया है। केंद्र शासित प्रदेश में, हाल में हुए आतंकवादी हमलों के मद्देनजर सुरक्षा स्थिति की समीक्षा के लिए ‘नॉर्थ ब्लॉक’ में एक उच्च स्तरीय बैठक के दौरान अमित शाह ने सुरक्षा एजेंसियों को सफलता हासिल करने के वास्ते कश्मीर की तर्ज पर जम्मू संभाग में भी आतंकी गतिविधियों पर पूरी तरह से नकेल कसने की नीति को लागू करने का निर्देश दिया। अमित शाह ने कहा कि सरकार आतंकवाद को जड़ से खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है। अमित शाह ने कहा कि नरेन्द्र मोदी सरकार नए तरीकों से आतंकवादियों पर नकेल कसने के लिए प्रतिबद्ध है। गृह मंत्री अमित शाह ने सुरक्षा एजेंसियों को मिशन मोड पर काम करने और समन्वित तरीके से त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

इसे भी पढ़ें: फिर आतंकी हमले, कायम हो शांति का उजाला

उन्होंने सुरक्षा एजेंसियों के बीच निर्बाध समन्वय, संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान और इन क्षेत्रों में सुरक्षा चिंताओं के समाधान पर भी जोर दिया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आतंकवाद को कतई बर्दाश्त नहीं करने की नीति को दोहराते हुए अमित शाह ने कहा कि सरकार जम्मू-कश्मीर से आतंकवाद को जड़ से उखाड़ फेंकने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। उन्होंने कहा कि भारत सरकार के प्रयासों से कश्मीर घाटी में काफी सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं और आतंकवाद की घटनाओं में उल्लेखनीय कमी आई है। अमित शाह ने कहा कि कश्मीर घाटी में पर्यटकों के रिकॉर्ड संख्या में आने से कानून और व्यवस्था की स्थिति में सुधार होने का पता चलता है। गृह मंत्री ने लोकसभा चुनाव के सफल आयोजन के लिए सुरक्षा एजेंसियों और जम्मू-कश्मीर प्रशासन की सराहना की। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई अपने निर्णायक चरण में है और हाल की घटनाओं से पता चलता है कि आतंकवाद अत्यधिक संगठित हिंसा से सिमट कर महज छद्म युद्ध में तब्दील हो गया है।

जम्मू-कश्मीर में तेज हो सकता है एक्शन

इस बीच, अधिकारियों ने बताया कि गृह मंत्री को जम्मू-कश्मीर के मौजूदा हालात के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई और आने वाले दिनों में सुरक्षाबल वहां आतंकवाद रोधी अभियान तेज कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि आतंकवादियों के खिलाफ अभियान प्रधानमंत्री के निर्देशानुसार चलाया जाएगा। हम आपको बता दें कि चार दिन पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी इसी मुद्दे पर एक बैठक की थी, जिसमें उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिया था।

प्रमुख खबरें

China Coal Mine Explosion | चीन की कोयला खदान में भीषण गैस धमाका! मरने वालों की संख्या बढ़कर 82 हुई, अब भी 9 लोग लापता

Gurugram Power Outage | भीषण पावर कट के बाद बिजली सप्लाई पूरी तरह बहाल! ट्रांसफॉर्मर में ब्लास्ट से ठप हुई थी रैपिड मेट्रो और कई इलाके

Janaki Stotram के हैं चमत्कारिक Benefits, पाठ से मिलेगा अखंड सौभाग्य और Life में Success

Twisha Sharma Death | 30 हजार का इनामी पति समर्थ सिंह भोपाल लाया गया, रिमांड की अपील करेगी पुलिस, AIIMS की टीम करेगी दोबारा पोस्टमार्टम