लखनऊ में अमित शाह ने नवचयनित सिपाहियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, योगी बोले, जितना पसीना बहाओगे...

By अंकित सिंह | Jun 15, 2025

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 60,244 से अधिक पुलिसकर्मियों की सामूहिक भर्ती को राज्य के लिए ऐतिहासिक क्षण बताया। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह रविवार को लखनऊ में 60,244 नवचयनित उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र सौंपी। मुख्यमंत्री योगी ने राज्य के युवाओं के सपनों को हकीकत में बदलने का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को भी दिया। अमित शाह ने कहा कि आज यहां उत्तर प्रदेश पुलिस बल में जो नई भर्तियां हुई हैं, उनमें 12 हजार से अधिक महिलाएं हैं।

शाह ने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि आज तक पुलिस बल में भर्तियां जाति के आधार पर होती थीं। लेकिन आज तकनीक के माध्यम से पारदर्शिता के कारण आप सभी की नियुक्ति हुई है। आज CCTV कैमरे हैं, कंट्रोल रूम हैं, कमांड सेंटर हैं, PCR One है, 150 से ज्यादा FSL यूनिट हैं। आप सभी को इसे आगे बढ़ाना है। मुझे विश्वास है कि आप सुरक्षा, सेवा और संवेदनशीलता के मंत्र को लेकर आगे बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि भारतीय दंड संहिता, भारतीय साक्ष्य अधिनियम और नागरिक सुरक्षा अधिनियम, इन तीनों कानूनों के बारे में मैं आज आपको बता रहा हूँ कि पाँच साल में देश में ऐसी स्थिति पैदा हो जाएगी कि अगर कोई FIR दर्ज होती है तो नागरिक को तीन साल में सुप्रीम कोर्ट तक न्याय मिलेगा।

इसे भी पढ़ें: Air India plane crash: विमान हादसे की जगह पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह, 200 से ज़्यादा लोगों के मारे जाने की आशंका

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वर्दीधारी बलों के लिए एक नियम है- जितना पसीना प्रशिक्षण में बहाओगे, जीवन में उतना ही कम खून बहेगा। महाकुंभ में जो भी आया उसने पुलिस के व्यवहार की प्रशंसा की... पीएम मोदी के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश पुलिस ने अपने खिलाफ विकृत धारणा को बदलने का काम किया है। आज आप सभी देश के सबसे बड़े पुलिस बल का हिस्सा बनने जा रहे हैं। 

प्रमुख खबरें

जहां चढ़ता है Non-Veg प्रसाद, उस ऐतिहासिक कालीबाड़ी मंदिर में PM Modi ने क्यों की विशेष पूजा?

Raghav Chadha के विश्वासघात से AAP कार्यकर्ताओं में गुस्सा, Mumbai में घर के बाहर जमकर हंगामा

राम की Ayodhya में गूंजेगा हर-हर महादेव, CM Yogi करेंगे शिव मंदिर पर ध्वजारोहण

AAP में बगावत के बीच Arvind Kejriwal ने कोलकाता में Mamata Banerjee के लिए मांगे वोट, Giriraj Singh ने कसा तंज