Har Ghar Tiranga: अमित शाह ने अपने छत पर लहराया तिरंगा, बोले- यह सभी भारतीयों को एकजुट और प्रेरित करता है

By अंकित सिंह | Aug 13, 2022

देश अपने आजादी के 75 वां वर्षगांठ मना रहा है। इस अवसर पर केंद्र सरकार की ओर से आजादी के अमृत महोत्सव को शुरू किया गया है जिसके तहत देश भर में कई बड़े कार्यक्रम किए जा रहे हैं। इन सबके बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से लोगों से 13 अगस्त से 15 अगस्त के बीच अपने अपने घरों पर तिरंगा लगाने की अपील की गई थी। उसी कड़ी में आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने आवास पर तिरंगा झंडा लहराया है। अमित शाह ने अपने आवास के छत पर तिरंगे झंडे को हराया है। उनके साथ उनकी पत्नी सोनल भी मौजूद रही। बाद में अमित शाह ने अपने टि्वटर हैंडल पर लिखा कि तिरंगा हमारा गौरव है। यह सभी भारतीयों को एकजुट करता है और प्रेरित करता है।

इसे भी पढ़ें: अनुराग ठाकुर बोले, 370 को हटाए जाने के बाद जम्मू-कश्मीर में कहीं भी फहराया जा सकता है राष्ट्रध्वज

उत्तराखंड में राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत में मायावती आश्रम में 'हर घर तिरंगा' अभियान में भाग लिया। वहीं, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में अपने आवास पर 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत राष्ट्रीय ध्वज फहराया और तिरंगा रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने लिखा कि प्रिय प्रदेश वासियो! देश की आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में पूरा देश 'आजादी का अमृत महोत्सव' मना रहा है। हमारी आन-बान-शान का प्रतीक भारत का राष्ट्रध्वज देश के शौर्य, शांति और बलिदान का प्रतीक भी है।

प्रमुख खबरें

Awami League से सुलह पर बांग्लादेश सरकार का रुख, जिम्मेदारी स्वीकारने की रखी शर्त

कूचबिहार में DRI ने पकड़ा 12.37 करोड़ रुपये का तस्करी का सोना, 4 गिरफ्तार

Kiren Rijiju ने विपक्ष के विरोध मार्च को बताया नाटक, Rahul Gandhi को दी निस्वार्थ सेवा की सलाह

Gurugram में डेटिंग ऐप पर दोस्ती कर 90 लाख रुपये की रंगदारी मांगने वाली युवती गिरफ्तार