टारगेट किलिंग पर गृह मंत्रालय में उच्च स्तरीय बैठक, अल्पसंख्यक कर्मचारियों को सुरक्षित स्थानों पर भेजे जाने की तैयारी

By अनुराग गुप्ता | Jun 03, 2022

नयी दिल्ली। जम्मू-कश्मीर में टारगेट किलिंग के मामलों को लेकर गृह मंत्रालय में एक उच्च स्तरीय बैठक हुई। इस बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने की। बैठक में जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजित डोभाल समेत कई आला अधिकारी मौजूद रहे। आपको बता दें कि कश्मीर घाटी में टारगेट किलिंग के मामले बढ़ने के साथ ही डर का माहौल पैदा हो गया है। ऐसे में केंद्रीय गृह मंत्री ने कश्मीर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आज दो राउंड की बैठक की। पहली बैठक दोपहर 12 बजे से लेकर करीब डेढ़ बजे तक चली। जबकि दूसरे राउंड की बैठक दोपहर 3 बजे शुरू हुई। 

सुरक्षित स्थानों पर दी जाएगी पोस्टिंग !

सूत्रों ने बताया कि अल्पसंख्यक समुदाय से आने वाले कर्मचारियों को सुरक्षित स्थानों पर पोस्टिंग देने की तैयारी हो रही है। आपको बता दें कि बाडगाम के चादूरा इलाके में स्थित तहसील कार्यालय के भीतर घुसकर आतंकवादियों ने कश्मीरी पंडित राहुल भट की गोली मारकर हत्या कर दी थी। जिसके खिलाफ जम्मू से लेकर कश्मीर तक में विरोध प्रदर्शन हुआ। इसके मद्देनजर विभिन्न स्थानों पर करीब 6,000 कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया है, जो घाटी से बाहर पोस्टिंग देने की मांग कर रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: टारगेट किलिंग पर बोले जम्मू कश्मीर के ग्रांड मुफ्ती, उपद्रवियों को अविश्वास का माहौल बनाने के लिए नहीं देनी चाहिए अनुमति 

मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि गृह मंत्री ने जम्मू कश्मीर की संपूर्ण सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की, जिसमें घाटी में रह रहे कश्मीरी पंडितों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया गया। उन्होंने बताया कि इस बैठक में आगामी अमरनाथ यात्रा के लिए सुरक्षा इंतजाम का विषय भी उठा।

प्रमुख खबरें

PM Narendra Modi ने जनप्रतिनिधि के 25 साल पूरे होने पर जताया जनता का आभार

V-Neck से लेकर Off-Shoulder तक, गरबा ड्रेसेस की नेकलाइन के अनुसार अपनाएं ये Hairstyle

Flydubai विमान में घायल कैप्टन Smit Machhar की डेंटिस्ट ने बचाई जान

GE Aerospace ने HAL को सौंपे 4 नए F404 इंजन, Tejas Mk1A फ्लीट को मिलेगी मजबूती