कोयला संकट की खबरों के बीच गृह मंत्री ने बुलाई आपात बैठक, ऊर्जा और कोयला मंत्री समेत कई अफसरों से हुई चर्चा

By अनुराग गुप्ता | Oct 11, 2021

नयी दिल्ली। देश में कोयले की कमी के कारण बिजली संकट पैदा होने की संभावना जताई जा रही है। इसी बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आपात बैठक बुलाई। इस बैठक में ऊर्जा मंत्री आरके सिंह, कोयला मंत्री प्रह्लाद जोशी समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे। इसके अलावा बैठक में नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन (एनटीपीसी) के अधिकारी भी शामिल हुए। 

इसे भी पढ़ें: देश में कोयले का पर्याप्त भंडार, कोयला मंत्रालय ने कहा- बिजली आपूर्ति में बाधा की आशंका गलत है 

इससे पहले आरके सिंह ने कहा था कि हमारे पास आज के दिन में कोयले का चार दिन से ज़्यादा का औसतन स्टॉक है, हमारे पास प्रतिदिन स्टॉक आता है। कल जितनी खपत हुई, उतना कोयले का स्टॉक आया है। इसी बीच आरके सिंह ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर भ्रम फैलाने का भी आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि हमारे पास पर्याप्त स्टॉक है और बिजली का कोई संकट नहीं है।

प्रमुख खबरें

दीये जलाने के लिए पैसे हैं, छात्रावास के लिए क्यों नहीं? Rahul Gandhi ने मोदी सरकार से पूछा सवाल

Haryana के पूर्व सैनिक Lal Chand Godara ने 85 साल की उम्र में IGNOU से किया MA

Gurugram के Sector 38 स्थित PG में पुलिस की छापेमारी, 21 लोग हिरासत में

Kalkaji में पड़ोसियों के बीच खूनी संघर्ष, एक व्यक्ति की मौत और भाई AIIMS में भर्ती