भाजपा का दावा, बारामूला में शाह की विशाल जनसभा घाटी के बदलते हालात को दर्शाती है

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 06, 2022

नयी दिल्ली। जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव के लिए आधारभूमि बनाने के मद्देनजर निर्वाचन आयोग की तैयारियों के बीच भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने बृहस्पतिवार को कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की जनसभा में बड़े पैमाने परलोगों की उपस्थिति इस बात का संकेत है कि घाटी में हालात बदल रहे हैं। पाकिस्तान के साथ किसी प्रकार की बातचीत से गृह मंत्री के इंकार पर भाजपा नेताओं ने कहा कि उनका ऐसी किसी भी पार्टी के साथ कोई संबंध नहीं होगा जो पड़ोसी देश के साथ बातचीत की वकालत करता हो अथवा जिसका प्रतिबंधित संगठन जमात ए इस्लामी और अलगाववादी संगठन हुर्रियत कांफ्रेंस के साथ किसी प्रकार का ताल्लुक हो। केंद्र शासित प्रदेश में भाजपा की रणनीति के संबंध में पूछे गये सवाल के जवाब में पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा, ‘‘ऐसी किसी भी पार्टी के साथ हमारा राजनीतिक संबंध नहीं होगा।’’ 

इसे भी पढ़ें: शुक्रवार से असम दौरे पर अमित शाह और जे पी नड्डा, भाजपा के नए प्रदेश कार्यालय का करेंगे उद्घाटन

घाटी की दो मुख्य राजनीतक पार्टियां - नेशनल कांफ्रेंस एवं पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी - आतंकवाद प्रभावित केंद्र शासित प्रदेश में शांति बहाल करने के लिये हमेशा से पाकिस्तान के साथ बातचीत की पक्षधर रही हैं। भाजपा के एक नेता ने कहा, ‘‘देश के एक हिस्से में शांति के लिये हमें पाकिस्तान के साथ बातचीत क्यों करनी चाहिये, जो हमारे देश में आतंकवाद को हमेशा बढ़ावा देता है। वास्तव में, हमारा सुझाव यह है कि भारत को जम्मू कश्मीर में आतंकी हिंसा को समाप्त करने के लिए पाकिस्तान से बात करनी चाहिए, जो सर्वविदित है कि इसके पीछे यही देश है।’’ उन्होंने जोर देकर कहा, ‘‘हमारी सरकार आतंकवादियों को समूल नष्ट करने पर काम कर रही है।’’ भाजपा सूत्रों ने डेमोक्रेटिक आजाद पार्टी के साथ गठबंधन की किसी संभावना से भी इंकार किया, जिसका गठन हाल ही में कांग्रेस छोड़ने के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री गुलाम नबी आजाद ने किया है। उन्होंने कहा कि केंद्र शासित प्रदेश में जब भी चुनाव हो, भाजपा को उम्मीद है कि वह इसमें बेहतर करेगी। पार्टी के एक शीर्ष नेता ने दावा किया कि करीब तीन दशक के बाद केंद्रीय कैबिनेट के वरिष्ठ मंत्री ने बारामूला में एक रैली को संबोधित किया है। बारामूला उत्तर कश्मीर का एक जिला है, जिसके बारे में एक समय यह समझा जाता था कि यह आतंकवाद का गढ़ है। सूत्रों के अनुसार केंद्र के कल्याणकारी उपाय जैसे मुफ्त रसोई गैस कनेक्शन और ‘‘आयुष्मान भारत’’ के तहत स्वास्थ्य सेवा को धरातल पर काफी पसंद किया जा रहा है। 

प्रमुख खबरें

नेपाल की फेवा झील में तैरते समय बड़ा हादसा, डूबने से बिहार के भारतीय पर्यटक की हुई मौत

कोटा के सरकारी कॉलेज में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा को लेकर एनएसयूआई और एबीवीपी में झड़प

नौसेना में शामिल होगा स्वदेशी युद्धपोत महेंद्रगिरि, समुद्री हितों की रक्षा के लिए तैयार: राजनाथ सिंह

World Cup में हार के बाद Portugal टीम में बड़ा फेरबदल, Cristiano Ronaldo पर बोले नए कोच Jorge Jesus