अमित शाह ने किया अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन का शुभारंभ, देशभर से हिंदी के कई बड़े विद्वानों ने की शिरकत

By अभिनय आकाश | Nov 13, 2021

यूपी में विधानसभा को देखते हुए बीजेपी पूरी तरह से एक्शन में आ गई है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दो दिन के वाराणसी दौर से पूरे यूपी को साधने की कवायद में हैं। गृह मंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी में अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन का शुभारंभ किया। वाराणसी में अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन में गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि राजभाषा को गति देने का जरिया अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन को दिल्ली के गलियारों से बाहर निकालने का निर्णय हमने 2019 में ही कर लिया था लेकिन 2 साल कोरोना काल में हम नहीं कर पाए। शाह ने कहा कि हिंदी और हमारी सभी स्थानीय भाषाओं के बीच कोई अंतरविरोध नहीं है।

अखिलेश के गढ़ में गरजेंगे शाह

अमित शाह 13 नवंबर को समाजवादियों का गढ़ माने जाने वाले आजमगढ़ में एक जनसभा को संबोधित करेंगे।  गृह मंत्री अमित शाह आजमगढ़ जाएंगे। वहां पर दोपहर 1.00 बजे गांव अशपालपुर में राज्य विश्वविद्यालय, आजमगढ़ का शिलान्यास करेंगे।आजमगढ़ सपा प्रमुख अखिलेश यादव का संसदीय क्षेत्र है। रैली में शाह योगी सरकार के साढ़े चार साल में हुए विकास के कार्यों के उल्लेख के साथ ही सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के संकल्प को पूरा करने जैसे मुद्दे उठाकर अखिलेश को घेरेंगे।  

प्रमुख खबरें

Mahalakshmi Vrat का समापन आज, Kalash Visarjan Muhurat और पूजा की पूरी विधि

Jammu Kashmir में NC MLA अल्ताफ कल्लू और प्रवक्ता पर PSO से मारपीट का केस

वैश्विक तनाव के बीच UN Chief Antonio Guterres ने की गांधीवादी मूल्यों को अपनाने की अपील

SIR विवाद पर दिल्ली में बड़ा सियासी बवाल! CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर सड़कों पर उतरा विपक्ष, 1000 लोग हिरासत में