Amit Shah ने Mumbai में NUCFDC कार्यालय का उद्घाटन कर यूसीबी को तकनीक अपनाने को कहा

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 08, 2026

मुंबई, आठ अगस्त केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने शनिवार को शहरी सहकारी बैंकों से प्रतिस्पर्धी बने रहने के लिए प्रौद्योगिकी अपनाने, पारदर्शिता सुनिश्चित करने और ग्राहक सेवाओं को आधुनिक बनाने का आग्रह किया। उन्होंने मुंबई में नेशनल अर्बन कोऑपरेटिव फाइनेंस एंड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (एनयूसीएफडीसी) के नए कार्यालय के उद्घाटन के अवसर पर कहा कि ग्राहकों की समृद्धि सुनिश्चित करने से बैंकों को वृद्धि हासिल करने में मदद मिलेगी। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने सभी शहरी सहकारी बैंकों से इस क्षेत्र के शीर्ष संगठन एनयूसीएफडीसी में एक साल के भीतर शामिल होने का भी आग्रह किया।

शाह ने कहा कि देश के लगभग 1,400 शहरी सहकारी बैंकों में लगभग 690 पहले ही इस संगठन के सदस्य बन चुके हैं। उन्होंने कहा कि बाकी यूसीबी को भी एक साल के भीतर इसका हिस्सा बन जाना चाहिए। मंत्री ने कहा कि भारत को समृद्ध बनाने के लिए इसके लोगों के बीच समृद्धि को बढ़ावा देने की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि केवल पूंजी बाजार ही इस उद्देश्य को पूरा नहीं कर सकता। उन्होंने कहा, हमें साथ-साथ स्वरोजगार की एक नई प्रणाली बनाने की जरूरत है। शहरी सहकारी बैंक ऐसा कर सकते हैं और यह हमारी जिम्मेदारी है।

शाह ने कहा कि सहकार से समृद्धि के विचार का अर्थ केवल बैंकों को वित्तीय रूप से मजबूत बनाना नहीं है, बल्कि यह सुनिश्चित करना भी है कि ग्राहक भी समृद्ध बनें, जिससे बदले में बैंकों को बढ़ने में मदद मिलेगी। आरबीआई की भूमिका के बारे में शाह ने कहा कि केंद्रीय बैंक और शहरी सहकारी बैंकों के बीच धारणा के अंतर को पाटने की जरूरत है। उन्होंने कहा, शहरी सहकारी बैंकों के प्रति रिजर्व बैंक का नजरिया अलग है, और हमारे शहरी बैंक भी आरबीआई को अलग तरह से देखते हैं।

हमें इससे बाहर निकलना होगा। सहकारिता मंत्री के रूप में अपने पांच साल के अनुभव का हवाला देते हुए शाह ने कहा कि जब भी सहकारिता क्षेत्र आत्मविश्वास के साथ संपर्क करता है, तो आरबीआई ने हमेशा सक्रिय सहायता प्रदान की है।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में 160 किमी लंबे 51 Ropeway प्रोजेक्ट प्रस्तावित, 9 नवंबर से शुरू होगा काम

पूर्व उपराष्ट्रपति Hamid Ansari के बयान पर CM Yogi Adityanath का पलटवार, सनातन परंपरा के अपमान का लगाया आरोप

K Annamalai ने पेरियार के सुधारों को सराहा, नास्तिकता और ब्राह्मण विरोधी विचारों को नकारा

UDAN Scheme: Purulia में हवाई अड्डा बनाने के लिए Bengal सरकार 28 सितंबर को केंद्र संग करेगी समझौता