मणिपुर के हालात संभालने के लिए अमित शाह काफी हैं,प्रधानमंत्री के वहां जाने की जरूरत नहीं: फडणवीस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 23, 2023

महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने बृहस्पतिवार को कहा कि मणिपुर के हालात संभालने के लिए केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर्याप्त हैं और इस काम के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पूर्वोत्तर राज्य का दौरा करने की जरूरत नहीं है। फडणवीस का यह बयान शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के उस बयान के कई दिन बाद आया है जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधा था और प्रश्न किया था कि वह शांति बहाली के लिए मणिपुर जाने के बजाए अमेरिका का दौरा क्यों कर रहे हैं। उप मुख्यमंत्री ने भारत में कोरोना वायरस रोधी टीके के निर्माण की दिशा में पहल का श्रेय एकबार फिर प्रधानमंत्री मोदी को दिया और कहा कि उनके कारण ही देश के 140 करोड़ नागरिकों को नि:शुल्क टीके दिए गए वरना ‘‘करोड़ों लोगों की मौत हो गई होती।’’

हिंसा में अब तक करीब 120 लोगों की जान गई है और 3,000 से अधिक घायल हुए हैं। केंद्रीय गृह मंत्री ने हिंसा प्रभावित मणिपुर की स्थिति पर चर्चा के लिए 24 जून को नयी दिल्ली में सर्वदलीय बैठक बुलाई है। फडणवीस ने रविवार को अकोला में अपने संबोधन में भारत में कोरोना वायरस संक्रमण रोधी टीके के निर्माण का श्रेय प्रधानमंत्री को दिया था। इस पर ठाकरे ने व्यंग्य करते हुए कहा था ,‘‘ अगर मोदीजी ने टीका बनाया तो वैज्ञानिक क्या कर रहे थे? क्या वे घास छील रहे थे?’’ उप मुख्यमंत्री ने इस पर जवाब देते हुए कहा,‘‘ आज मैं फिर दोहरा रहा हूं कि प्रधानमंत्री ने टीका बनाया क्योंकि दुनिया के केवल पांच देश टीके की खुराक बना सकते थे। कई देशों के पास कच्चा माल था लेकिन वे उसे अन्य देशों के साथ साझा नहीं कर रहे थे। ये प्रधानमंत्री के अन्य देशों के साथ संबंध थे जिसके कारण हमें कच्चा माल मिलने में मदद मिली।

प्रमुख खबरें

Asian Games में भारत के दोहरे स्वर्ण पर PM Modi ने दी बधाई, खिलाड़ियों के प्रदर्शन को सराहा

Hyderabad सेना शस्त्रागार से हथियार चोरी मामले में तीन जवानों समेत सात लोग गिरफ्तार

Tejas लड़ाकू विमानों की डिलीवरी में देरी से IAF को नुकसान, बोले Air Chief Marshal AP Singh

VHP का दावा: आठ महीनों में हमलों के दौरान 254 हिंदू मारे गए