Haryana में कांग्रेस पर बरसे Amit Shah, हुड्डा साहब की सरकार में डीलरों और दामाद का था दबदबा

By अंकित सिंह | Sep 23, 2024

हरियाणा में चुनावी प्रचार तेज होता दिखाई दे रहा है। अपनी सत्ता बचाने के लिए भाजपा पूरी ताकत लगा रही है। केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने भाजपा के लिए आज टोहाना में चुनाव प्रचार किया। शाह ने साफ तौर पर कहा कि कांग्रेस दलित विरोधी है। उन्होंने कहा कि भाजपा कैसे शासन करती है, उसका सबसे अच्छा उदाहरण हमारा ये हरियाणा है। हरियाणा में पहले दो दलों की सरकारें आती थी और जाती थी। उन्होंने कहा कि एक दल आता था तो भ्रष्टाचार बढ़ता था और दूसरा आता था तो गुंडागर्दी बढ़ती थी। दोनों में परिवरवाद और जातिवाद चरम सीमा पर था। पहली बार भाजपा ने पूरे हरियाणा की सरकार बनाई है।

भाजपा नेता ने कहा कि जब तक कांग्रेस की सरकार नहीं गई, तब तक बाबा साहेब अंबेडकर को भारत रत्न नहीं मिला। जबकि भाजपा ने अंबेडकर जी की याद में पंचतीर्थ बनाए और संविधान दिवस मनाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि अभी-अभी राहुल गांधी अमेरिका में बोले हैं कि 'विकास हो जाने के बाद आरक्षण की जरूरत नहीं है, विकास होने के बाद हम आरक्षण हटा लेंगे।' मैं आपसे कहना चाहता हूं कि एससी, एसटी और ओबीसी के आरक्षण की रक्षा केवल नरेन्द्र मोदी जी कर सकते हैं।

अमित शाह ने कहा कि राहुल गांधी कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस के साथ मिलकर कहते हैं कि हम धारा 370 को वापस लाएंगे, सारे आतंवादियों को छोड़ देंगे। मैं उनसे कहना चाहता हूं कि राहुल बाबा आप तो क्या, आपकी तीसरी पीढ़ी भी आ जाए, तो धारा 370 वापस नहीं आएगी। ये अब इतिहास बन चुकी है। उन्होंने अपना हमला जारी रखते हुए कहा कि आपके नाना के समय धारा 370 ने कश्मीर पर सवालिया निशान लगाया था। नरेन्द्र मोदी जी ने वो सवालिया निशान हटाने का काम किया है, अब वो वापस नहीं आ सकता है।

इसे भी पढ़ें: Haryana Elections 2024 । नहीं चलेगा कांग्रेस का झूठ, मुख्यमंत्री Nayab Singh Saini ने भाजपा के भारी मतों से जीतने का किया दावा

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकारों के समय इन्होंने दिल्ली के दामाद को खुश करने के लिए हरियाणा के किसानों की भूमि कौड़ियों के भाव दे दी और बड़े-बड़े भ्रष्टाचार किए। उस वक्त हुड्डा साहब की सरकार में डीलरों और दामाद का दबदबा था और भ्रष्टाचारियों का दबदबा था। इस डीलर और दामाद वाली सरकार को समाप्त करने का काम अब भाजपा की सरकार ने किया है। उन्होंने कहा कि 10 साल तक हमने यहां हर गांव का विकास किया है। अगले 5 साल के लिए फिर आशीर्वाद दीजिए, ऊपर मोदी जी आ गए हैं, नीचे भी भाजपा की सरकार बना दीजिए। ये डबल इंजन सरकार हरियाणा को देश का नंबर 1 राज्य बनाएगी।

प्रमुख खबरें

India MEA Briefing: पश्चिम एशिया और मध्य पूर्व में बढ़ते संकट के बीच भारत पूरी तरह अलर्ट, Hormuz पर UK की बैठक में विदेश सचिव ने लिया हिस्सा

IPL 2026: मोहम्मद शमी को मिला पुजारा का साथ, कहा- ये तो बस शुरुआत है

Assam में गरजे Amit Shah, बोले- Congress ने विकास रोका, घुसपैठियों को पनाह दी

Modi सरकार का PNG Push: महीनेभर में 3.33 लाख नए कनेक्शन, West Asia संकट में LPG पर निर्भरता होगी कम