केजरीवाल पर खूब बरसे अमित शाह, बोले- कहते थे सरकारी बंगला नहीं लेंगे, जनता के पैसों से बनवा लिया शीशमहल

By अंकित सिंह | Jan 04, 2025

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को कहा कि उन्होंने दिल्लीवासियों के पैसे से शीश महल बनाया और उन्हें राष्ट्रीय राजधानी के लोगों को हिसाब देने की जरूरत है। एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि कुछ बच्चे मुझसे मिलने मेरे घर आये। मैंने उनसे पूछा कि अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के लिए क्या किया है। एक बच्चे ने बताया कि उसने अपने लिए एक बड़ा शीश महल बनवाया है। 

नए कामकाजी महिला छात्रावास ब्लॉक 'सुषमा भवन' का आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उद्घाटन किया। छात्रावास का नाम पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वाराज के नाम पर रखा गया है। वहीं, दिल्ली की मुख्यमंत्री भी रही थी। उद्घाटन कार्यक्रम को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सुषमा जी को पार्टी की महान नेताओं में से एक के रूप में सदैव याद किया जाएगा। भारत के राजनीतिक इतिहास में - वह उन नेताओं में से एक हैं जो एनडीए 1 और एनडीए 2 के दौरान मंत्री थीं और वह भी महत्वपूर्ण विभागों में; लेकिन उन्हें केवल एक मंत्री के रूप में नहीं बल्कि विपक्ष के नेता के रूप में याद किया जाएगा। 

इसे भी पढ़ें: पानी का बिल भरने की जरूरत नहीं, सरकार बनते ही करूंगा माफ, चुनाव से पहले केजरीवाल का ऐलान

शाह ने साफ तौर पर कहा कि वो सुषमा जी ही थीं जिन्होंने संसद में कांग्रेस के भ्रष्टाचार को उजागर किया था। इसके साथ ही उन्होंने विपक्ष को सलाह भी दी है। उन्होंने कहा कि मैं उम्मीद करता हूं कि विपक्ष के सभी नेताओं को उनके काम का अध्ययन करना चाहिए और जो उन्होंने किया उसका अनुसरण करने का प्रयास करना चाहिए। शाह ने कहा कि देश का लोकतांत्रिक इतिहास सुषमा स्वराज जी को एक संघर्षशील और प्रभावशाली विपक्षी नेता के रूप में याद रखेगा। विपक्ष के नेता के पद की महत्ता का उदाहरण जब दिया जाएगा, तो सुषमा जी का नाम अवश्य लिया जाएगा। 

प्रमुख खबरें

दल बदलते ही Sandeep Pathak पर Action? BJP बोली- यह Kejriwal-Mann की बदले की कार्रवाई है

CBFC के पूर्व प्रमुख Prasoon Joshi को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने Prasar Bharati के नए Chairman

केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ‘सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम’ का किया शुभारंभ

Maoist ठिकाना रिकवर करने गए थे जवान, Kanker में IED ब्लास्ट ने ली 4 वीरों की जान