Maharashtra Assembly Elections 2024 । महिलाओं, किसानों और युवाओं पर भाजपा का फोकस, Amit Shah ने जारी किया संकल्प पत्र

By एकता | Nov 10, 2024

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को महाराष्ट्र के आगामी विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी का संकल्प पत्र जारी किया। भाजपा ने अपने इस  संकल्प पत्र में महिलाओं, किसानों और युवाओं के लिए बड़ी घोषणाएं की हैं। संकल्प पत्र में बीजेपी ने महिलाओं को हर महीने 2100 रुपए देने की बात कही है। पार्टी ने किसानों का कर्ज माफ करने की घोषणा की और युवाओं को 25 लाख नौकरियां देने के वादा किया है। इसके अलावा भी राज्य की जनता के लिए कई घोषणाएं की गयी है।

अमित शाह ने कहा, 'हम जो संकल्प पत्र लेकर आए हैं, उसमें 25 प्रमुख मुद्दे हैं। लाडली बहन योजना और वृद्धावस्था पेंशन में हम बढ़ोतरी कर रहे हैं। किसानों के ऋण माफ और किसान सम्मान निधि को 12 हजार रुपये से बढ़ाकर 15 हजार रुपये करेंगे। 10 लाख प्रतिभावान छात्रों को मासिक 10 हजार रुपये का मानदेय देंगे। 45 हजार गांवों में रास्ते बनाए जाएंगे। आशा वर्कर और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का बीमा किया जाएगा और उनका मासिक वेतन 15 हजार रुपये तक बढ़ाया जाएगा।'

अमित शाह ने विपक्षी गठबंधन महा विकास अघाड़ी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अघाड़ी की सारी योजनाएं सत्ता की लालच में तुष्टिकरण की हैं, विचारधाराओं का अपमान करने वाली हैं और महाराष्ट्र की संस्कृति से छल करने वाली हैं।

शाह ने वीर सावरकर का नाम लेकर राहुल गांधी और उद्धव ठाकरे पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मैं उद्धव ठाकरे से पूछना चाहता हूं कि क्या वह कांग्रेस के नेता राहुल गांधी से कह सकते हैं कि वह वीर सावरकर के लिए दो शब्द बोल दें? उन्होंने आगे कहा, 'क्या कांग्रेस का कोई नेता बाला साहब ठाकरे जी के सम्मान में दो वाक्य बोल सकता है? अंतर्विरोध के बीच में अघाड़ी की सरकार बनाने का स्वप्न लेकर जो लोग निकले हैं, उन्हें महाराष्ट्र की जनता जान ले तो अच्छा होगा।'

प्रमुख खबरें

सुनेत्रा पवार ने Mumbai में बुलाई NCP विधायकों की बैठक, 4 महीने बाद देवगिरि में मंथन

आत्मनिर्भरता रणनीतिक जरूरत, Navy को बाहरी दबावों से मुक्त होना होगा: Admiral Swaminathan

Health Tips: त्योहारों में Dehydration और खराब Diet से बढ़ता है Kidney Stone का खतरा

Oman तट पर भारतीय कमर्शियल जहाज पर हमला, MEA ने की निंदा और तनाव घटाने की अपील की