Health Tips: त्योहारों में Dehydration और खराब Diet से बढ़ता है Kidney Stone का खतरा

By अनन्या मिश्रा | Nov 03, 2026

भारत में कोई भी पर्व हो या त्योहार हो, उसकी रौनक देखते ही बनती है। काजू-कतली, लड्डू, गुलाब जामुन जैसे तरह-तरह के पकवानों से पूरा घर महक उठता है। मेल-जोल के इस माहौल में अक्सर हम सभी तली-भुनी चीजों और मिठाइयों का खूब मजा लेते हैं। लेकिन इन सबके बीच में हम एक जरूरी काम भूल जाते हैं, जोकि शरीर को हाइड्रेटेड रखना और सही मात्रा में पानी पीना है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि पथरी कैसे बनती है और किन संकेतों को नजरअंदाज करने की गलती नहीं करनी चाहिए।

इसे भी पढ़ें: सुबह थकान और पेट फूलना Fatty Liver Disease का शुरुआती संकेत, न करें नजरअंदाज

दरअसल, जब शरीर में पानी की कमी होती है, तो पेशाब में मौजूद मिनरल्स और नमक गाढ़े होकर हार्ड क्रिस्टल का रूप ले लेते हैं और यह पथरी बन जाते हैं। खराब डाइट और पानी की कमी के अलावा डायबिटीज, जेनेटिक्स या गाउट जैसी बीमारियों भी इसकी जिम्मेदार होती हैं।

इन संकेतों को न करें नजरअंदाज

पेशाब से तेज बदबू आना या ब्लड आना।

पेशाब करते समय भयंकर दर्द या जलन महसूस होना।

दर्द के साथ जी घबराना या उल्टी महसूस होना।

यूरिन की समस्या के साथ तेज फीवर होना।

अगर दर्द के साथ-साथ फीवर और उल्टी महसूस हो, तो बिना देरी के डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

त्योहारों में किडनी को ऐसे रखें सुरक्षित

रोजाना दिन में कम से कम 8 से 10 गिलास पानी पिएं। इसका अच्छा पैमाना यह है कि आपके पेशाब का रंग हल्का पीला होना चाहिए।

दिन भर मिठाइयां खाने की जगह पूरा दिन एक या दो छोटे मिठाई के टुकड़े खाएं।

रोजाना अपनी डाइट में करीब 400 ग्राम ताजे फल और सब्जियों को शामिल करना चाहिए। इससे आपके शरीर को फाइबर मिलेगा और पेट भी हल्का रहेगा।

रोजाना कम से कम 30 मिनट वॉक करें। या फिर हल्की-फुल्की कसरत जरूर करें। रात को भारी खाना खाने के बाद टहलना एक बेहतरीन ऑप्शन है।

किसी भी तरह के दर्द में पेनकिलर के भरोसे बैठें। क्योंकि ऐसा आपको चेकअप के समय बड़ी मुसीबत से बचा सकता है।

कब और क्या है इसका इलाज

अगर दर्द बर्दाश्त से बाहर हो जाए या फिर एक दिन से ज्यादा टिके, तो आपको मेडिकल सहायता लेना चाहिए। हालांकि डॉक्टर शुरूआत में पेशाब और ब्ल्ड की जांच करते हैं। जिससे कि किडनी की स्थिति या फिर इंफेक्शन का पता चल सका। वहीं जरूरत होने पर अल्ट्रासाउंड या सीटी स्कैन भी किया जाता है। जिससे पथरी के सटीक आकार, जगह और ब्लॉकेज का पता चल जाता है।

इसका इलाज इस बात पर निर्भर करता है कि व्यक्ति को कितना बड़ी पथरी है। अगर पथरी छोटी है, तो उसको ज्यादा पानी पीना चाहिए और साधारण दवाओं से यह खुद ही बाहर निकल जाती है। लेकिन अगर पथरी बड़ी है, तो पेशाब का रास्ता रुक जाता है या बहुत ज्यादा दर्द है। तो इसको एंडोस्कोपिक सर्जरी या 'शॉक-वेव लिथोट्रिप्सी' के जरिए बाहर निकाला जाता है।

फेस्टिवल का मतलब है कि अपनों के साथ खुशियां मनाना है। न कि हॉस्पिटल के चक्कर काटना। बस थोड़ा सा ध्यान रखकर, खूब पानी पिएं और शरीर के शुरूआती संकेतों को समझकर आसानी से किडनी को सुरक्षित रखा जा सकता है। लेकिन लगातार दर्द होने पर डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

प्रमुख खबरें

Gold Demand: जुलाई-सितंबर तिमाही में सोने की मांग 29% लुढ़ककर 162.5 टन पर आई

UNGA में पारंपरिक हथियारों पर नियंत्रण संबंधी प्रस्ताव के विरोध में भारत और Israel ने दिया वोट

पीएम मोदी पुणे मेट्रो लाइन-3 का किया उद्घाटन, बोले- 2014 से पहले सिर्फ 248 km था देश का मेट्रो नेटवर्क, अब है 1200 km

कर्नाटक BJP अध्यक्ष BY Vijayendra ने कांग्रेस नेताओं पर की गई टिप्पणी के लिए मांगी माफी