तीन दिवसीय दौरे पर पश्चिम बंगाल आ सकते हैं Amit Shah

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 29, 2025

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के सोमवार को पश्चिम बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर यहां पहुंचने की संभावना है। भारतीय जनता पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने यह जानकारी दी। नेता ने बताया कि शाह शाम को कोलकाता हवाई अड्डे पर उतरेंगे और वहां से सीधे भाजपा कार्यालय जाएंगे और राज्य में अगले साल की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी की संगठनात्मक तैयारियों का जायजा लेंगे।

उन्होंने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री के मंगलवार को शहर में एक संवाददाता सम्मेलन करने की भी उम्मीद है और अपने प्रवास के दौरान वह कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें भी कर सकते हैं।

भाजपा नेता ने बताया कि शाह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारियों के साथ एक बंद कमरे में बैठक करेंगे। उन्होंने कहा कि इसके अलावा वह भाजपा के विधायकों, सांसदों और कोलकाता नगर निगम के पार्षदों के साथ भी अलग से बैठक करेंगे।

भाजपा नेता के अनुसार, बुधवार को प्रस्थान करने से पहले शाह शहर या उसके आसपास के इलाकों में किसी बंगाली विभूति के आवास पर जा सकते हैं। हालांकि, उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम को अभी अंतिम रूप नहीं दिया गया है।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

West Bengal में चुनावी फर्जीवाड़ा, जन्म से पहले बने Birth Certificate ने खोली Voter List की पोल

रूस पर घटेगी निर्भरता? Venezuela से Crude Oil खरीदने के लिए Reliance को US से मिली हरी झंडी

Mumbai में बड़ा एक्शन! Lodha Developers की शिकायत पर ही पूर्व निदेशक गिरफ्तार, 85 करोड़ के Fraud का मामला

Top 10 Breaking News | 13 February 2026 | Bangladesh Election Results Tarique Rahman Victory | आज की मुख्य सुर्खियाँ यहां विस्तार से पढ़ें