अमित शाह की NSA डोभाल समेत अधिकारियों संग बैठक, PFI के खिलाफ NIA की देशभर में छापेमारी, राजनेताओं की बयानबाजी जारी

By अभिनय आकाश | Sep 22, 2022

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) देशभर में छापेमारी कर रही है। ये छापेमारी पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया यानी पीएफआई से जुड़े लोगों और उनके ठिकानों पर हो रही है। देश के 11 राज्यों में एनआईए छापेमारी कर रही है। अब तक पीएफआई से जुड़े 106 लोगों को गिरफ्तार भी किया जा चुका है।  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पीएफआई पर एनआईए के छापे को लेकर एनएसए अजित डोभाल, गृह सचिव, डीजी एनआईए सहित अधिकारियों के साथ बैठक की है। 

इसे भी पढ़ें: Prabhasakshi NewsRoom: PFI के खिलाफ NIA, ED की देशव्यापी छापेमारी, OMA सलाम समेत 106 गिरफ्तार

पीएफआई की छापेमारी को लेकर केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा कि मुझे लगता है पीएफआई आतंकियों से संबंधित है। संगठन चलाने और मुस्लिम समुदाय को एक करने में हमारा विरोध नहीं है। लेकिन देश का नाम लेकर यहां आतंक फैलाने की कोशिश होती है तो उसपर एक्शन लेने की आवश्यक्ता होती है। एनआईए और ईडी के छापों का मैं स्वागत करता हूं। वहीं केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि पीएफआई जो भारत विरोधी काम करता है। पूर्णिया को उसने अपना सेंटर बनाया है। ये दुर्भाग्य है जब फुलवारी शरीफ में पीएफआई पर छापे पड़े तब पुलिस का निराशाजनक वक्तव्य आया था। नीतीश और लालू बाबू तुष्टीकरण की राजनीति करते हैं।

प्रमुख खबरें

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से पहले बोले Abhijit Deepke, पाबंदियों से साफ है सरकार डरी हुई है

Delhi Police Security | जंतर-मंतर पर CJP के विरोध प्रदर्शन से पहले बढ़ाई गई सुरक्षा, कनॉट प्लेस से मेट्रो तक कई पाबंदियां लागू, इन रास्तों से बचें

लगातार आशीर्वाद के लिए लोगों का आभार, प्रधानमंत्री मोदी ने उपचुनावों में BJP की जीत के लिए वोटरों का किया धन्यवाद

Kerala High Court ने दी 8 हफ्ते की मोहलत, पशु मंडियों पर निगरानी समितियां न बनने पर लग सकती है रोक