अमित शाह ने मुंबई में लता मंगेशकर से मुलाकात की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 23, 2018

मुंबई। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने पार्टी के ‘‘संपर्क फॉर समर्थन’’ अभियान के तहत आज सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर से यहां उनके घर पर मुलाकात की। शाह छह जून को लता मंगेशकर से मुलाकात करने वाले थे लेकिन उनके (लता के) बीमार होने के चलते शाह ने यह दौरा रद्द कर दिया था। 

शाह मुंबई के एक दिवसीय दौरे पर आये थे और उन्होंने पार्टी बैठकों को संबोधित किया तथा शाम में लता मंगेशकर के आवास पर उनसे मुलाकात की। उनके साथ मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस, प्रदेश भाजपा प्रमुख रावसाहेब दानवे और पार्टी की मुंबई इकाई के अध्यक्ष आशीष शेलार भी मौजूद थे। 

प्रमुख खबरें

हरदोई में पेड़ से कार टकराई, पिता-पुत्र की मौत, तीन बच्चों समेत छह अन्य घायल

Karnataka Sex Scandal । हजारों अश्लील वीडियो से भरे Pen Drive की क्या है कहानी? क्यों देश छोड़कर भागने पर मजबूर हुए Prajwal Revanna

जनता की भावनाओं को समझते ही ‘400 पार’ का नारा भूल गयी भाजपा : Akhilesh Yadav

Rajasthan : नाकाबंदी के दौरान वाहन की जांच कराने से मना करने पर BJP का निलंबित नेता गिरफ्तार