By अंकित सिंह | Sep 10, 2018
कांग्रेस द्वारा सोमवार को पेट्रोलियम पदार्थों की आसमान छूती कीमतों के खिलाफ बुलाए गए भारत बंद के बाद सत्ता पार्टी दबाव में दिख रही है। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से मिलने पहुंचे हैं। इससे पहले पेट्रोल-डीजल की कीमत का बढ़ना हमारे हाथ से बाहर है क्योकि तेल उत्पादक देश ने अपने उत्पादन को कम कर रखा है।
सरकार ने यह भी कहा कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर इरान और वेनेजुएला में राजनीतिक अस्थिरता का असर है। सरकार की ओर से केंद्रिय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि तेल की किमतें अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर तय होते हैं पर सरकार इस समस्या का हल निकालनें में लगी हुई है।