अमित शाह का मिशन जाट शुरू, कल दिल्ली में की थी बैठक, आज नोएडा और मथुरा में इस प्रभावी वोट बैंक को साधने की करेंगे कोशिश

By टीम प्रभासाक्षी | Jan 27, 2022

अमित शाह को बीजेपी के चाणक्य के रूप में जाना जाता है। अमित शाह उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों को देखते हुए सक्रिय हो चुके हैं। बीते कल उन्होंने राजधानी में 250 जाट नेताओं के साथ बैठक की। अमित शाह पश्चिमी यूपी को साधने के लिए डोर टू डोर कैंपेन भी कर रहे हैं। कल दिल्ली में जाट नेताओं से मुलाकात के बाद आज शाह नोएडा और मथुरा में जाट बिरादरी को साधेंगे।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज यानी गुरुवार को नोएडा के दादरी विधानसभा क्षेत्र के तुगलपुर गांव में लोगों से डोर टू डोर संपर्क के जरिए मिलेंगे। यहां की आबादी करीब 50,000 है और यहां 10,000 वोटर हैं। इस गांव में जाट गुर्जर की अधिकता है और साथ-साथ यहां मुस्लिम समुदाय की आबादी भी अच्छी है। अमित शाह का यहां डोर टू डोर कैंपेन करना जाट और गुर्जर एकता का संदेश देना भी है। बीजेपी अपने जनसंपर्क अभियान में तेजी से जुटी हुई है। सूबे के डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा के बाद गृह मंत्री के दौरे को लेकर बीजेपी तैयारी में जुट गई है। दादरी विधानसभा क्षेत्र में गृह मंत्री के डोर टू डोर कैंपेन के दौरान कोविड के प्रोटोकॉल का पूरी तरह पालन किया जाएगा ऐसा दावा जिला अध्यक्ष विजय सिंह भाटी का है।

 

आज (गुरुवार) गृहमंत्री तुगलपुर गांव में वोट मांगने के बाद शारदा यूनिवर्सिटी में जाकर मतदाताओं से संवाद करेंगे। अमित शाह इसके बाद मथुरा भी रवाना होंगे। मथुरा और गौतम बुद्ध नगर के बाद शाह 29 जनवरी को मुजफ्फरनगर और सहारनपुर 31 जनवरी को रामपुर और संभल जाकर  वोट मांगेंगे।

आपको बताते चलें कि बीते कल दिल्ली में सांसद प्रवेश वर्मा के घर करीब 250 जाट नेताओं के साथ अमित शाह ने बैठक की। इसमें पंचायत स्तर से लेकर खाप तक के जाट नेता मौजूद थे। शाह ने इस बैठक में नौकरियों में आरक्षण, गन्ने का भुगतान और चुनाव के बाद राष्ट्रीय लोक दल के साथ गठबंधन पर भी अपनी बात की। उन्होंने इस दौरान कहा मुगलों से जाटों ने 650 साल तक लड़ाई लड़ी, और बीजेपी भी देश विरोधियों के साथ लड़ाई लड़ रही है। शाह ने 2017 से पहले यूपी में कानून व्यवस्था और दंगों की भी याद दिलाई। उन्होंने कहा अगर मुझ से नाराजगी है तो संजीव बालियान के साथ मेरे घर आ जाइए पर मतदान को लेकर गलती मत कीजिए।

प्रमुख खबरें

मोदी सरकारी फैसला: डीजल और एटीएफ के निर्यात पर बढ़ा विंडफॉल टैक्स, पेट्रोल पर मौजूदा दरें बरकरार

Jio ग्राहकों के लिए बड़ी खुशखबरी! 200 रुपये में मिलेगा OTT, डेटा और लाइव टीवी का कॉम्बो

कार खरीदने वालों को झटका! Hyundai ने बढ़ाईं कीमतें, अब देना होगा ज्यादा पैसा

Abhijit Dipke Attack | मुझ पर हमले के पीछे आरएसएस के लोग थे, कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके का आरोप