अमित शाह ने दी Operation Trident की जानकारी, पूर्वोत्तर में 18 तस्कर गिरफ्तार और 1424 बैंक खाते फ्रीज

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 25, 2026

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कहा कि असम, मिजोरम और मणिपुर में मादक पदार्थ के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 38 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की गई, जिसमें 18 लोगों को गिरफ्तार किया गया और 1,424 बैंक खातों को ‘फ्रीज’ कर दिया गया। शाह ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स ’पर एक पोस्ट में ‘ऑपरेशन ट्राइडेंट’ की सराहना की। यह अभियान शुक्रवार को भारत, म्यांमा और बांग्लादेश में सक्रिय एक अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ तस्करी गिरोह को ध्वस्त करने के लिए चलाया गया था।

उन्होंने 23 अक्टूबर को की गई छापेमारी में मिली सफलता के लिए केंद्रीय एजेंसियों और तीनों राज्यों के पुलिस बलों की संयुक्त मादक पदार्थ-रोधी टीम को बधाई दी।

प्रमुख खबरें

भगवान वाल्मीकि: जिन्होंने श्रीराम के आदर्शों को शब्दों में ढाला

Cyclone Arnab की बढ़ी ताकत, आंध्र प्रदेश से ओडिशा तक भारी बारिश और तेज हवाओं का खतरा

चार महाद्वीपों में NMDC की नजर, लिथियम और कॉपर खनन में उतारेगी पूंजी

ऐसा क्या बदल रहे हैं Trump कि Obama ने व्हाइट हाउस की तुलना सद्दाम की चीजकेक फैक्टरी से कर दी?