Amit Shah ने सरदार पटेल की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 15, 2025

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सरदार वल्लभभाई पटेल की 75वीं पुण्यतिथि पर सोमवार को उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि पटेल ने तमाम प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद भारत को एकीकृत कर मजबूत राष्ट्र का सुदृढ़ रूप दिया।

शाह ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘‘राष्ट्रीय एकता के प्रतीक, मजबूत भारत के शिल्पकार लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी को उनकी पुण्यतिथि पर नमन करता हूं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘सरदार पटेल ने खंड-खंड में बंटे आजाद भारत को तमाम प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद एकीकृत कर मजबूत राष्ट्र का सुदृढ़ रूप दिया। देश के पहले गृह मंत्री के रूप में मां भारती की सुरक्षा, आंतरिक स्थिरता एवं शांति की स्थापना को ही उन्होंने अपना जीवन लक्ष्य बनाया।’’

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा, ‘‘सहकारी आंदोलन को पुनर्जीवित कर महिलाओं, किसानों के स्वावलंबन से आत्मनिर्भर भारत की नींव रखने वाले सरदार पटेल राष्ट्रप्रथम के पथ पर ध्रुवतारे के समान हम सभी का मार्गदर्शन करते रहेंगे।’’

गुजरात के नडियाद में 1875 में जन्मे पटेल ने भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अहम भूमिका निभाई थी। देश के पहले गृह मंत्री के रूप में उन्होंने स्वतंत्रता के बाद 560 से अधिक रियासतों का भारत संघ में विलय कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। सरदार प्रटेल का निधन 1950 में हुआ था।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Top 10 Breaking News | 26 February 2026 | India-Israel Relations | Airline Ticket Refund Rule Change | आज की मुख्य सुर्खियाँ यहां विस्तार से पढ़ें

Tanya Mittal का Wedding वाला Video वायरल, बोलीं- तैयारियां शुरू, फैंस बोले- दूल्हा कौन है?

India-Israel Relations को नई गति: मोदी और नेतन्याहू के बीच रक्षा, तकनीक और व्यापार पर महामंथन, IMEC पर भी हुई चर्चा

Modi Knesset Speech | Israel में किसी की आंखें सूखी नहीं रहीं, पीएम मोदी के नेसेट भाषण पर भावुक हुए Benjamin Netanyahu