सरकारी पैसे से हो रही रैलियों में लगातार झूठ बोल रहे अमित शाह : लल्‍लू

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 31, 2021

लखनऊ|  उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्‍लू ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी की रैलियों को सरकारी पैसे से आयोजित किये जाने का आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रैलियों में लगातार झूठ बोल रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी की रैलियों में जनता के सरोकार वाले मुद्दों की बजाय अनर्गल बातें हो रही है जिसका उत्तर प्रदेश के विकास से कोई वास्ता नहीं है।’’

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि अमित शाह परिवारवाद, पक्षपात और पलायन की बात कर रहे हैं जबकि हकीकत यह है कि भाजपा टिकट बंटवारे में तीस प्रतिशत भागीदारी भाजपा नेताओं के परिवार वालों को देती है, वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस महिलाओं को 40 प्रतिशत टिकट देने जा रही है।

लल्‍लू ने कहा कि अमित शाह उत्तर प्रदेश को नंबर वन बनाने के लिए पांच साल के लिए और मांग रहे हैं, जबकि पिछले पांच सालों में प्रदेश अपराध, महिला अत्याचार और बेरोजगारी में नंबर वन बना है।

उन्‍होंने दावा किया कि अगर एक बार और भाजपा सरकार आ गई तो बेरोजगारी की वजह से युवाओं का पलायन और बढ़ेगा , क्योंकि भाजपा सरकार ने पिछले पांच साल में कोई ऐसा सरकारी उपक्रम नहीं लगाया जिसमें रोजगार दिया जा सके।

प्रमुख खबरें

वाराणसी MLC Counting में धांधली का अखिलेश यादव ने लगाया आरोप, कहा नहीं दे रहे जीत का सर्टिफिकेट

Cyclone Arnab से ओडिशा में भारी बारिश और तबाही, 43 हजार से अधिक लोग सुरक्षित निकाले गए

परविंदर झोटा हत्याकांड: Punjab में AAP विधायकों का घेराव करेगी संयुक्त कार्रवाई समिति

PRAGATI बैठक में PM Modi ने 16000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की समीक्षा की