CRPF की अमित शाह ने जमकर की सराहना, बोले- 31 मार्च 2026 तक देश से खात्म हो जाएगा नक्सलवाद

By अंकित सिंह | Apr 17, 2025

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि 31 मार्च 2026 तक देश से नक्सलवाद का खात्मा हो जाएगा और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) तथा सीआरपीएफ इसमें अहम भूमिका निभाएंगे। वह मध्य प्रदेश के नीमच जिले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 86वें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित कर रहे थे। शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि 31 मार्च 2026 तक देश से नक्सलवाद का खात्मा हो जाएगा और सीएपीएफ तथा सीआरपीएफ, खासकर इसकी कोबरा (कमांडो बटालियन फॉर रेजोल्यूट एक्शन) इकाई इसमें अहम भूमिका निभाएगी।

इसे भी पढ़ें: CRPF Raising Day | Amit Shah ने नीमच में 86वें केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल दिवस समारोह में शामिल, परेड दल का किया निरीक्षण | Video

समारोह में शामिल होने से पहले शाह ने सीआरपीएफ के शहीद वीरों को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव भी मौजूद थे। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि यह कार्यक्रम सीआरपीएफ के 86वें स्थापना दिवस समारोह का हिस्सा है। सीआरपीएफ दिवस हर साल 19 मार्च को मनाया जाता है, क्योंकि 1950 में इसी दिन तत्कालीन गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल ने बल को ध्वज सौंपा था। विज्ञप्ति में कहा गया है कि इस साल विस्तारित समारोह के हिस्से के रूप में 17 अप्रैल को परेड आयोजित की गई।

प्रमुख खबरें

DRI ने देश भर में कार्रवाई कर 845 किलोग्राम Drugs पकड़ी, 15 तस्कर अरेस्ट

CID पूछताछ के दौरान TMC MLA परेश राम दास की तबीयत बिगड़ी, SSKM अस्पताल में भर्ती

Islamic State साजिश मामले में NIA अदालत ने हुजैर फरहान बेग को सुनाई 6 साल की सजा

विदेशी Unicorns में भारतीय संस्थापकों का मूल्य 560 अरब डॉलर पहुंचा: Prosus सूचकांक