ठाणे में फंसी ट्रेन के यात्रियों को बचाने के लिए अमित शाह ने राहत टीमों की प्रशंसा की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 27, 2019

नयी दिल्ली। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को महाराष्ट्र के ठाणे में फंसी एक ट्रेन के यात्रियों को बचाने के अभियान में लगी एनडीआरएफ, तीन सेवाओं और अन्य एजेंसियों के प्रयासों की शनिवार को प्रशंसा की। भारी बारिश के बाद रेल पटरियों पर पानी भरने के कारण यह ट्रेन 17 घंटे तक फंसी रही। मुंबई से 72 किलोमीटर दूर बदलापुर में कोल्हापुर जाने वाली महालक्ष्मी एक्सप्रेस के यात्री फंस गये थे।

 

शाह ने ट्वीट किया कि एनडीआरएफ, नौसेना, वायुसेना, रेलवे और राज्य प्रशासन की टीमों ने सभी यात्रियों को बचा लिया है। गृह मंत्री ने यह भी कहा कि केन्द्र सरकार पूरे अभियान पर करीबी नजर रख रही है। मध्य रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि नौ गर्भवती महिलाओं समेत सभी 1,050 यात्रियों को बचा लिया गया है।

 

प्रमुख खबरें

दक्षिण मुंबई में अरविंद सावंत से मुकाबला करेंगी यामिनी जाधव, शिंदे गुट ने की लोकसभा उम्मीदवारी की घोषणा

Flipkart Big Saving Days Sale 2024: सैमसंग गैलेक्सी एस24, नथिंग फोन (2ए), पोको एम6 और जानें अन्य डील

IPL 2024: मुंबई इंडियंस के खराब प्रदर्शन पर माइलकल क्लार्क का बयान, कहा-गुटबाजी ने काम खराब कर दिया

Kerala में बिजली की खपत बढ़ी, राज्य सरकार ने निवासियों से बिजली बचाने का किया आग्रह