Modi Govt’s 9-Year Report Card | अमित शाह ने पेश किया मोदी सरकार के 9 साल का रिपोर्ट कार्ड, कहा- रिकॉर्ड समय में बना नया संसद भवन

By रेनू तिवारी | May 24, 2023

गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने पर मीडिया को संबोधित किया। इस अवसर पर बोलते हुए, अमित शाह ने कहा कि पीएम मोदी 28 मई को नए संसद भवन को देश को समर्पित करेंगे।

अमित शाह ने कहा, नए भारत के निर्माण में हमारी सांस्कृतिक विरासत, परंपरा और सभ्यता को आधुनिकता से जोड़ने का यह एक सुंदर प्रयास है। इस संसद भवन के रिकॉर्ड समय के निर्माण में लगभग 60,000 श्रम योगियों ने योगदान दिया है। अमित शाह ने आगे कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव में प्रधानमंत्री जी ने जो कुछ लक्ष्य तय किए थे, उसमें एक लक्ष्य हमारी ऐतिहासिक परंपराओं का सम्मान और उनका पुनर्जागरण भी था। एक प्रकार से नया संसद भवन प्रधानमंत्री जी के दूरदर्शिता का प्रमाण है। जो नए भारत के निर्माण में हमारी सांस्कृतिक विरासत, परंपरा और सभ्यता को आधुनिकता से जोड़ने का एक सुंदर प्रयास है। 

प्रमुख खबरें

जन्मदिन पर Lovlina Borgohain ने रचा इतिहास, एशियाई खेलों में जीता Gold Medal

Egypt में स्वतंत्र मीडिया मंच Matsdaash के 6 पत्रकार गिरफ्तार, मुस्लिम ब्रदरहुड से जुड़े होने का आरोप

Hanuman Ansh 2 का बजट बढ़ेगा या नहीं? निर्माता Anupriya Nagar ने साफ किया प्लान

अमेरिका के बाद चीन को कड़ा संदेश, तय किए अक्साई चिन में 28 जगहों के आधिकारिक नाम