पंखे की सफाई का Viral जुगाड़! बिना स्टूल-सीढ़ी, इस Cleaning Hack से मिनटों में चमकेगा फैन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 28, 2026

घर की साफ-सफाई कितनी भी कर लीजिए लेकिन फिर भी कही न कही धूल रह जाती है। घर की साफ-सफाई में सबसे बड़ी चुनौती वाला काम है छत के पंखों को साफ करना। खासकर जब वे काफी ऊंचाई पर हो। आजकल सबसे बड़ी परेशानी धूल की है, चाहे कितनी भी सफाई कर लो लेकिन धूल पंखे पर लग ही जाती है। ऐसे में लोग सोचते हैं कि धूल से लदे पंखे को बिना सीढ़ी या स्टूल के कैसे साफ किया जाए। यदि आप भी यही सोचते हैं, तो आप एक वायरल ट्रिक को ट्राई करके अपना काम को आसान कर सकती है। अब आप पोछे की मदद से बिना सीढ़ी-स्टूल के पंखा साफ करने की जुगाड़ कर सकते हैं।

छत के पंखे की सफाई बिना स्टूल या सीढ़ी पर चढ़े भी आसानी से की जा सकती है। इसके लिए एक पुराना पोछा लें जिसकी डंडी लंबी हो। सबसे पहले पोछे के धागों वाले हिस्से को दो समान भागों में अलग कर लें, ताकि पंखे की पंखुड़ियों को अच्छी तरह पकड़कर साफ किया जा सके। यह उपाय बेहद सरल और सुरक्षित है, खासकर उन घरों के लिए जहां सीढ़ी की सुविधा मौजूद नहीं होती।

रबड़ बैंड का इस्तेमाल

जब पोछे के धागों को दो भागों में अलग कर लें, तो दोनों हिस्सों पर थोड़ा-थोड़ा अंतर रखते हुए मजबूत रबर बैंड कसकर बांध दें। इसके बाद पोछे के दोनों सिरों को भी रबर की सहायता से आपस में जोड़ दें। इस प्रक्रिया से बीच में एक जेब जैसी खाली जगह तैयार हो जाएगी। यही स्थान पंखे की ब्लेड को पकड़कर अच्छी तरह साफ करने में मदद करेगा।

पंखे की ब्लेड फंसाने का तरीका

आपको बल एक लंबी स्टिक को पकड़कर ऊपर की ओर उठाना है और पोछे के बीच बनी उस खाली जगह में पंखे की एक ब्लेड को फंसाना है। क्योंकि पोछा दोनों ही तरफ रबड़ से बंधा हुआ है, यह ब्लेड के ऊपर और नीचे दोनों तरफ एक साथ दबाव बनाएगा, जिससे धूल आसानी से साफ होगी।

सूखी धूल को हटाना

सबसे पहले बिना गीला किए, सूखे पोछे की मदद से ब्लेड पर जमा मोटी धूल की परत को झाड़ लें। पोछे को ब्लेड पर आगे-पीछे घुमाएं। इससे पंखे की सारी सूखी धूल पोछे के धागों में फंस जाएगी और आपके ऊपर या फर्श पर कम गिरेगी। यह स्टेप इसलिए भी है कि बाद में गीली सफाई करते समय कीचड़ न बने।

होममेड क्लीनर से चमकाना

जब पंखे से सूखी धूल हट जाए, तो अगला कदम एक घरेलू क्लीनर तैयार करना है। इसके लिए स्प्रे बोतल में पानी, थोड़ा सा सफेद सिरका और कुछ बूंदें डिश वॉश लिक्विड की मिलाकर घोल बना लें। अब इस मिश्रण को पोछे के धागों पर छिड़कें और पंखे की ब्लेड को बीच में रखकर अच्छी तरह साफ करें। सिरका जमी हुई चिकनाई और पुराने दागों को तेजी से ढीला कर देता है, जिससे सफाई और भी प्रभावी हो जाती है।

आखिरी फिनिशिंग और रखरखाव

जब आपके पंखे के तीनों ब्लेड साफ हो जाए, तो आखिर में पोछे को धोकर सुखा लें। इस तरीके का सबसे बड़ा फायदा है कि बार-बार झुकना या चढ़ना नहीं पड़ता है। पोछे की लंबी स्टिक होने से आप पंखे के हर कोने तक पहुंच सकते हैं। 

प्रमुख खबरें

North India Weather Alert | दिल्ली में भारी बारिश का अनुमान, IMD ने जारी किया रेड अलर्ट, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड समेत 5 राज्यों में भी भारी वर्षा की चेतावनी

Explained- US Visa Fee Hike | ट्रंप प्रशासन का H-1B वीज़ा फ़ीस $1,00,000 करने का प्रस्ताव: भारतीय पेशेवरों पर क्या होगा असर?

Women Empowerment In Defense | देश में पहली बार... NSG में महिला कर्मियों के लिए ‘कमांडो कन्वर्जन कोर्स’ की शुरुआत

Rahul Gandhi ने Devendra Fadnavis को लिखा पत्र, आदिवासी छात्रों की मांग उठाई